HARYANA NEWS: रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशान, कहा-कांग्रेस है भूखी

HARYANA NEWS: रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशान, कहा-कांग्रेस है भूखी

कुरुक्षेत्र: लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वही उनके के साथ पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा,भाजपा नेता जय भगवान शर्मा,भाजपा नेता सुभाष कलसाना सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश के सबसे बड़ी प्रतिमा बनाकर सच्ची श्रद्धांजलि सरदार वल्लभभाई पटेल को दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, हरियाणा दिवस, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा सहित आगामी सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संयुक्त किसान मोर्चा के 5नवंबर को बैठक के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हमने पहले भी किसानों से आग्रह किया है कि वह पराली ना जलाए।पराली जलाने से खेत में पैदावार भी कम होती हैं और वायु में प्रदूषण भी फैलता है। और हम किसानों को लगातार समझ रहे हैं और हमारे किसान समझ भी रहे हैं। और अगर किसान को पराली प्रबंधन में कोई आवश्यकता है तो उसको हमारी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है- सीएम नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को किसी ने घास नहीं डाला है। तो वह अब भूखी है। और कांग्रेस भूखी है तो अब तरह-तरह के आरोप लगा रही है।

खाद की कोई कमी नहीं है- सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डीएपी खाद की कमी के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है।डीएपी खाद आने में थोड़ी देरी जरूर हुई है। लेकिन सभी किसानों को डीएपी खाद दिया जा रहा है।

Leave a comment