
Haryana News:हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा उमण्डल स्तिथ गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री नॉयब सैनी ने सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 555 वे प्रकाश पर्व पर देश प्रदेश वासियो को बधाई दी, मुख्यमंत्री बोले गुरु नानक देव ने अपना समस्त जीवन देश धर्म व समाज की रक्षा के लिए अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आज 300 करोड़ की दूसरी किश्त दी है तीसरी किस्त भी जल्द उन तक पहुंचेगी।
कुरुक्षेत्र के लाडवा उमण्डल स्तिथ गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री नॉयब सैनी ने सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 555 वे प्रकाश पर्व पर देश प्रदेश वासियो को बधाई दी, मुख्यमंत्री ने लाडवा गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रद्धाभाव से शीश नवाकर गुरु चरणों मे माथा टेका व गुरु आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गुरु नानक देव ने अपना समस्त जीवन देश धर्म व समाज रक्षा के लिए अर्पित किया, उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का प्रयास किया उनकी दिखाई शिक्षाओं और मार्ग का अनुसरण कर हम आज भी आगे बढ़ रहे हैं।
500 बेड के अस्पताल का नाम गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा गया है- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को कुछ दिन पहले उनका खर्चा कम करने और आमदन बढ़ाने के लिए 1380 करोड़ का बोनस दिया गया था इसके अलावा 500 करोड़ की पहली किस्त दी गई थी। उन्होंने ने कहा कि किसानों को आज 300 करोड़ की दूसरी किश्त दी है तीसरी किस्त भी तक जल्द उनतक पहुंचेगी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज ही गुरुग्राम में 500 बेड के अस्पताल का नाम गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा गया है उसके अलावा पिछले दिनों 104 पंजाबी टीचर्स कि भर्तियां भी एकमुश्त की गई है।
Leave a comment