
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दौरा किया। साथ ही लाडवा विधानसभा में सीएम सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गांव उमरी के निवासियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी का गांव उमरी में पहुंचने पर लोगों ने बड़ी फूल माला और अपनी मांगो की लंबी लिस्ट के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
इस मौके पर नायब सैनी ने कहा कि अगर जनता को कोई भी परेशानी हो, तो वो और पूरी सरकार हमेशा जन सेवा के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस गांव की जो भी मांगे होगी सभी मांगे पूरी की जाएगी और कोई भी मांग अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि बसंत कुमार और जिला परिषद कुरुक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने गांव उमरी के नजदीक पी जी आई खोलने की मांग की।
हरियाणा वासियों को हर सुख सुविधा देगी- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा में विकास की नई इबारत लिख कर हरियाणा वासियों को हर सुख सुविधा देगी।
Leave a comment