Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Update: हरियाणा में हुई मॉनसून की एंट्री, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में हुई मॉनसून की एंट्री, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा और पंजाब में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) के निदेशक सुरिंदर पॉल के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दोनों राज्यों के बाकी क्षेत्रों में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में आगामी छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

5 और 6 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी वर्षा के कारण जलभराव, यातायात प्रभावित होने और निचले इलाकों में पानी भरने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने प्रशासन को आवश्यक तैयारियां रखने और लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसानों को कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में तेज रफ्तार कहर, कैंटर ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

Haryana News: हरियाणा के अंबाला-साहा मार्ग पर गांव तेपला के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पर पैदल जा रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले कुछ घटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast