Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले कुछ घटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में असर की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के चरखी दादरी, रोहतक, हिसार, हांसी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों में कहीं-कहीं मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएंगी। साथ ही मौसम भी सुहाना हो जाएंगा। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में 2 जुलाई से 6 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है।

haryana-weather-alert-hisar-imd-forecast-heavy-wind-rain-3-hours

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले स्थानों से दूर रहें। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है। यह अलर्ट अचानक बदलते मौसम को देखते हुए जारी किया गया है, जिससे लोगों को पहले से सावधान किया जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में तेज रफ्तार कहर, कैंटर ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

Haryana News: हरियाणा के अंबाला-साहा मार्ग पर गांव तेपला के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पर पैदल जा रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी में इलाज के अभाव में मासूम की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी में उप जिला चिकित्सालय में अपने बेटे के इलाज के लिए पहुंची महिला के 1 वर्षीय पुत्र की उपचार न मिलने के कारण मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा काफी बीमार था और सुबह 5:00 बजे जब वह उप चिकित्सालय पहुंची तो वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था उसने वहां मौजूद लोगों से डॉक्टर बुलाने की गुहार लगाई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast