कैथल पुलिस बनी रक्षक से भक्षक, दलित महिला के साथ किया 3rd डिग्री का अत्याचार!

कैथल पुलिस बनी रक्षक से भक्षक, दलित महिला के साथ किया 3rd डिग्री का अत्याचार!

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस पूछताछ के दौरान एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। सीवन थाने में यह घटना सामने आई है। डॉक्टरों ने महिला को पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मामला एक नाबालिग लड़की से जुड़ा है। सीवन की रहने वाली ममता पर पड़ोस की नाबालिग लड़की को भगाने में मदद करने का आरोप है। पूछताछ के लिए पुलिस ममता को थाने ले गई थी।

महिला के पति रोहतास ने बताया कि पुलिस ने उनकी पत्नी को बहुत प्रताड़ित किया। मारपीट के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने चोटों को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। महिला के जेठ के बेटे सचिन ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी और चार होमगार्ड उनकी चाची को घर से ले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान क्रूरता से मारपीट की गई। 

महिला के साथ हुई मारपीट

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमें 112 पर सूचना मिली थी कि एक महिला के साथ मारपीट हुई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुट गई।

Leave a comment