Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: होटल में बुलाते थे लड़कियां, ग्राहकों से लेते थे पैसे; कैथल में दो आरोपियों पर FIR

Haryana News: होटल में बुलाते थे लड़कियां, ग्राहकों से लेते थे पैसे; कैथल में दो आरोपियों पर FIR

Haryana News: हरियाणा के कैथल के कस्बा कलायत स्थित ब्लू स्टार होटल में देह व्यापार करवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी कैथल व जींद सहित अन्य जगहों से लड़कियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाते थे। ग्राहकों से रुपए लेकर बदले में उनको कमीशन के तौर पर रुपए देते थे।

आरोपियों में जींद जिले के गांव करसिंधू निवासी सोनू और खरल गांव के रहने वाले अनिल शामिल हैं। डीएसपी मुख्यालय वीरभान की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कलायत थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

युवतियों और ग्राहकों को हिरासत में लिया

बता दें कि बीती रात पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कलायत स्थित ब्लू स्टार होटल पर छापा मारा था। डीएसपी बीरभान की अगुवाई में की गई इस गुप्त कार्रवाई से होटल संचालकों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियों, होटल संचालक और दो अन्य युवकों (ग्राहकों) को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा जब पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों आरोपी उनको होटल में बुलाकर देहव्यापार करवाते थे।

पुलिस कर रही आगामी कार्रवाई

डीएसपी बीरभान ने बताया कि पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कैथल मार्ग स्थित ब्लू स्टार होटल में अनैतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से रात के समय होटल परिसर में अचानक दबिश दी गई। जांच के दौरान मौके से तीन युवतियों, दो ग्राहकों और होटल संचालक को पकड़ा गया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी के सामने आगरा नहर में छलांग लगा दी। युवक की पहचान सेक्टर-29 निवासी पवन के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से शख्स ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; शरीर के हुए कई टुकड़े

नोएडा की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल सुपरनोवा बिल्डिंग से एक शख्स के कूदने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शख्स ने बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगाई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast