Search KhabarFast

Press ESC to close

'नकाब वाली पत्नी चाहिए...', कैप्टन मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर नए खुलासे, दिमाग में भरा कट्टर सोच का जहर

'नकाब वाली पत्नी चाहिए...', कैप्टन मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर नए खुलासे, दिमाग में भरा कट्टर सोच का जहर

Omani co-pilot Hamam Alhamami: तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छार पर हमला करने के आरोपी ओमान के सह-पायलट की पहचान हमाम अलहममी के रूप में हुई है, जिसे लेकर जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पायलट ने पहले ओमान एयर से पायलट प्रशिक्षण लिया था, लेकिन सरकारी निगरानी में कट्टरपंथी वेबसाइटों पर जाने का पता चलने के बाद उन्हें डेस्क ड्यूटी पर भेज दिया गया था। बाद में उन्होंने ओमान सरकार की औपचारिक जांच के बिना ही फ्लाईदुबई में नौकरी कर ली। दरअसल, ओमान सरकार द्वारा की गई निगरानी से पता चला कि संदिग्ध ने अपने प्रारंभिक पायलट प्रशिक्षण चरण के दौरान कट्टरपंथी वेबसाइटों को देखा था, जिसके कारण ओमान एयर ने उन्हें सक्रिय उड़ान कर्तव्यों से हटाकर कार्यालय के पद पर नियुक्त कर दिया।  

Also read: फ्लाईदुबई हाईजैक पर आया UAE का बड़ा बयान, हमले को बताया 'टेरर एक्ट'; पायलट स्मिथ मच्छार की हिम्मत को किया सलाम

अल अरबिया अंग्रेजी सूत्रों के अनुसार, अलहममी ने अपना अधिकांश समय ओमान से बाहर, विशेष रूप से सीरिया में बिताया था, जहां कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात जाने से पहले वह चरमपंथी और कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुए थे। सीरिया से कथित संबंध, उनके चरमपंथी विचारों के आरोपों और उनके पिछले विमानन करियर के दौरान उठाई गई चिंताओं के साथ, जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरा है। जांच से पता चला कि अलहममी की मां सीरियाई मूल की हैं जबकि उनके पिता ओमान के हैं, हालांकि ओमान सरकार ने अभी तक सार्वजनिक रूप से उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं की है। इज़राइल के i24NEWS ने जांच से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि सह-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा विमान को इज़राइल में दुर्घटनाग्रस्त करने का था - एक ऐसी योजना, जो सफल होने पर, "9/11 जैसी त्रासदी" का कारण बन सकती थी।

ओमानी को-पायलट का शादी वाला पोस्ट

इस बीच, ओमानी को-पायलट ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी जीवनसाथी के बारे में बताया। पोस्ट में उनसे कहा कि उसकी शादी की उम्र हो गई है, इसलिए वह अपने लिए एक पत्नी की तलाश कर रहा है, जो नकाब पहनने रहे और शादी के बाद नौकरी की जगह घर को अहमियत दें। लेकिन इस तरह की जीवनसाथी ढूंढने में उसे दिक्कत हो रही है। कई रिपार्ट्स में भी इस बात का खुलासा किया गया है कि ओमानी को-पायलट और उसका परिवार इस तरह की लड़की की तलाश कर रहे हैं, जो बिना आवाज उठाएं उनकी सारी शर्तें मान लें। हालांकि, कई परिवारों ने उन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इसके अलावा इस पोस्ट पर महिला-पुरूष के साथ काम करने पर भी नाराजगी जताई गई है। पोस्ट में लिखा गया था कि इससे धार्मिक रूप में महिलाओं पर गलत असर पड़ता है और वह अपने लक्ष्य से भटक जाती है। इस तरह की सोच से साफ पता चल रहा है कि ओमानी को-पायलट कट्टरपंथी के रास्ते पर बहुत आगे निकल चुका है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मैरी मिलबेन का दावा...कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से मिल रही फंडिंग, PM मोदी के विरोधियों पर लगाए आरोप

हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमेरिका में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पैसा भेज रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ का कहर! 35 मकान बहे, कई पुल तबाह, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

Flood In Nepal:नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने तबाही मचाई है। भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की खबर है। बाढ़ के पानी ने रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 35 मकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जबकि कई पुल बहने से आवागमन भी प्रभावित

पाकिस्तान में इमरजेंसी से इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा सरकार निलंबित; CM समेत नेताओं की गिरफ्तारी का दावा

Imran Khan Party Government Termineted:पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहरा गया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इमरजेंसी लागू कर दी है। इस फैसले के साथ ही प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब PTI इमरान खान की रिहाई की मांग

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast