Search KhabarFast

Press ESC to close

आम आदमी को बड़ा झटका...पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, यहां चेक करें ताजा कीमत

आम आदमी को बड़ा झटका...पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, यहां चेक करें ताजा कीमत

Petrol-Diesel price hiked: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर आम आदमी को तगड़ा झटका दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस बड़े झटके के साथ पेट्रोल की वर्तमान कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह नए दाम आज 03 अक्टूबर 2026 शनिवार सुबह से ही लागू हो चुके हैं। बता दें, ईंधनों की बढ़ती कीमतों के पीछे कच्‍चे तेल और रिफाइंड उत्‍पादों के दामों में हुआ इजाफा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में नायरा एनर्जी के लगभग 7,108 फ्यूल स्टेशन हैं। दरअसल, इस बढ़ोतरी का कारण कच्चे तेल और रिफाइंड उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल बताया गया है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने दामों में बढ़ोतरी की हो। इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से चैन सप्लाई में रुकावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद कंपनी ने मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाई थी। लेकिन तनाव कम होने के बाद यह बढ़ोतरी वापस लेते हुए मार्च से पहले के दामों को फिर से एक्टिव कर दिया गया। लेकिन अक्टूबर के महीने में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

Also read: Gold-Silver Price Today 3 October 2026: सोना हुआ महंगा या सस्ता? चांदी के भाव में भी बड़ा बदलाव, देखें रेट

नायरा एनर्जी से जुड़ी कंपनियों पर लागू होंगी नई कीमतें

हालांकि, राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी नायरा एनर्जी से जुड़ी कंपनियों पर लागू होंगे। इस बढ़ोतरी का इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसे सरकारी तेल विपणन कंपनियों से कोई लेना-देना नहीं है। इनकी कीमतें आज की तैरीख में स्थिर बनी हुई हैं। वर्तमान समय में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 2 October 2026: सोना हुआ महंगा, चांदी में भी हलचल! जानिए Gold-Silver के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 2 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का सिलसिला जारी है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती की वजह से सर्राफा बाजार बंद है, ऐसे में बाजार में आखिरी कारोबार के भाव के आधार पर कीमतों का आकलन किया जा रहा है। दिल्ली में सोना बढ़कर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव 142 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,724 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बुलियंस के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,50,540 रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 4,210.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। वहीं गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है।

Gold-Silver Price Today 3 October 2026: सोना हुआ महंगा या सस्ता? चांदी के भाव में भी बड़ा बदलाव, देखें रेट

Gold-Silver Price Today 3 October 2026: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गांधी जयंती के चलते 2 अक्टूबर को सर्राफा बाजार बंद रहा था। वहीं शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण कारोबार नहीं हो रहा है। इससे पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,50,390 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोने का भाव 1,50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और दिल्ली में टैक्स समेत कीमत करीब 1,49,800 रुपये रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,172.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का MCX वायदा भाव 2,25,545 रुपये प्रति किलो रहा, जो पिछले सत्र के 2,23,706 रुपये के मुकाबले अधिक है। बुलियंस में चांदी 2,26,590 रुपये और दिल्ली में टैक्स समेत करीब 2.27 लाख रुपये प्रति किलो रही। हालांकि, इस सप्ताह चांदी के दाम में करीब 10 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast