Search KhabarFast

Press ESC to close

Jitiya Vrat 2026: संतान की लंबी उम्र की कामना करते हुए इस मुहूर्त में करें जितिया व्रत का पारण, नोट करें पूजा-विधि

Jitiya Vrat 2026: संतान की लंबी उम्र की कामना करते हुए इस मुहूर्त में करें जितिया व्रत का पारण, नोट करें पूजा-विधि

Jitiya Vrat Paran: संतान को बुरी नजर से बचाने, उसकी लंबी आयु, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन सारी माताओं ने जितिया का व्रत रखती है। यह व्रत 24 घंटे तक की अवधि का होता है, यानी इस दौरान अन्न-जल का त्याग करना होता है, इसलिए इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। यह दिन विशेष रूप में माताओं और उनकी संतानों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत की शुरूआत आज 03 अक्टूबर 2026 शनिवार की सुबह करीब 7:59 बजे हो चुकी है। व्रत का पारण अगले दिन 04 अक्टूबर 2026 रविवार को किया जाएगा। तो चलिए व्रत पारण का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि के बारे में जानते है। 

Also read: Horoscope Today 4 October 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि के लिए खुशखबरी, किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल

जितिया व्रत का पारण  

जितिया का व्रत पूरे 24 घंटे का होता है। ऐसे में अगले दिन के सूर्योदय और अष्टमी तिथि के समापन के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। यानी 04 अक्टूबर की सुबह 7 बजकर 28 मिनट के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। यानी नवमी तिथि के शुरू होती ही आप अपना व्रत खोल सकती हैं।

जितिया व्रत पारण  की विधि  

1. जितिया व्रत का पारण करने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। 
2. इसके बाद तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। ध्यान रहे जल लाल फूल और अक्षत जरूर रहे। 
3. फिर दीया-बाती करें और आरती कर प्रसाद परिवार के सदस्यों में बांटे। 
4. इसके बाद भगवान को चढ़ाए गए प्रसाद से अपना व्रत खोलें और सात्विक भोजन करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 13 OCTOBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: कर्क-वृश्चिक राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों का जानें हाल

HOROSCOPE TODAY 13 OCTOBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: आज मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जबकि वृश्चिक राशि के व्यापारियों को साझेदारी में लाभ मिलने के संकेत हैं। सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और वृषभ राशि वालों के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं, मेष और तुला राशि के जातकों को अपने फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Horoscope Today 14 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि को तरक्की के संकेत, सिंह राशि वाले विवादों से बचें, जानें मेष से मीन तक का हाल

Horoscope Today 14 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति और सफलता के अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और सरकारी कामों में भी प्रगति के संकेत हैं। वहीं, सिंह राशि के जातकों को भावुकता में निर्णय लेने और वाद-विवाद से बचने की जरूरत होगी। कुछ राशियों के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा, जबकि कई जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Shardiya Navratri 2026: कब है अष्टमी और नवमी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन और व्रत रखने की विधि

शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast