Search KhabarFast

Press ESC to close

ना दहेज, ना दिखावा, हरियाणा की जज और वकील की सादगी भरी शादी ने जीता दिल

ना दहेज, ना दिखावा, हरियाणा की जज और वकील की सादगी भरी शादी ने जीता दिल

HARYANA NEWS: आज के दौर में जहां लोग शादियों में दिखावा के चक्कर में करोड़ों रूपये खर्च कर देते है, वहीं हरियाणा वहीं हरियाणा की एक महिला जज और एक वकील ने सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। दोनों ने उत्तराखंड के पवित्र स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में बेहद सादगी के साथ दहेज रहित विवाह किया।

इस विवाह की खास बात यह रही कि इसमें किसी प्रकार का आडंबर, बैंड-बाजा या महंगे आयोजन नहीं किए गए । पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सीमित लोगों की मौजूदगी में यह शादी संपन्न हुई, जिसने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। बताया जा रहा है कि दूल्हा पेशे से वकील हैं, जबकि दुल्हन हरियाणा में न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं। दोनों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि वे बिना दहेज और बिना दिखावे के विवाह करेंगे, ताकि समाज में एक बेहतर उदाहरण पेश किया जा सके।

Also read: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 29 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक की आशंका

त्रियुगीनारायण मंदिर की विशेष मान्यता

त्रियुगीनारायण मंदिर को हिंदू धर्म में विशेष महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, और उसी पवित्र अग्नि को आज भी विवाह के समय साक्षी माना जाता है। इस सादगीपूर्ण विवाह की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है और लोग इसे दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत कदम के रूप में देख रहे हैं। समाज के कई वर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हरियाणा के 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के तहत कई जिलों में जजों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

खड़ा ट्रैक्टर बना काल, सीने में धंसा लोहे का पाइप, बेगूं-चेची मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा

Chittorgarh News:  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं-चेची मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने लापरवाही और असावधानी के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया। देवरा बावड़ी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ने दो युवकों के लिए काल का रूप ले लिया, जब तेज रफ्तार बाइक सीधे उससे जा टकराई।

टिहरी में भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

Tehri Road Accident: उत्तरखंड के टिहरी जनपद के चंबा-कोटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर अपने गांव घनसाली क्षेत्र के चकरेड़ा लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast