Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में जींद-गोहाना हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे, चार की हालत गंभीर

हरियाणा में जींद-गोहाना हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे, चार की हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के जींद-गोहाना नेशनल हाईवे पर पिंडारा गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर शाम दो कारों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टाटा पंच और मारुति कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। टाटा पंच में सवार घायल जींद जिले के ढिगाना गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी स्विफ्ट कार में एक व्यक्ति सवार था जिसका नाम प्रतीक है और जींद जिले के पोली गांव का रहने वाला है जिसको गमबीर चोट आई है प्रतीक गोहाना से जींद आ रहा था। फिलहाल सभी घायलों का हसपताल में इलाज चल रहा है ।

जानकारी के अनुसार ढिगाना गांव के कर्मजीत, पवन, मोहित और एक अन्य युवक टाटा पंच कार में सवार होकर हिसार जिले के राखी गांव में शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।  जब उनकी गाड़ी पिंडारा गांव के रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची, तो सामने से आ रही स्विफ्ट कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टाटा पंच में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्विफ्ट कार में सवार लोगों को भी गंभीर चोटें आई है। वही स्विफ़्ट कार खून से लथपथ मिली।

राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव पांडुपिंडारा के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि पिंडारा पुल पर रोज रात को एक्सीडेंट होते रहते हैं इनका कारण जो स्ट्रीट लाइट लगाई गई है वह नहीं जलता जिसके कारण यहां पर एक्सीडेंट होने की संभावना बनी रहती है पिछले कई दिन पहले भी एक गाड़ी का यहां एक्सीडेंट हुआ था एक्सीडेंट होने का कारण यह स्ट्रीट लाइट है नहीं जलने यह भी एक बड़ा मुद्दा है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हिसार में लॉरेंस गैंग के शूटर का एनकाउंटर, STF की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के हिसार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक बदमाश और STF हिसार के बीच मुठभेड़ हो गई। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाडो पट्टी टोल प्लाजा के पास जेवरा रोड पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश प्रदीप के पैर में गोली लग गई। STF ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, शव लेकर जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई, 5 की लोगों मौत

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस की तेज रफ्तार पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एंबुलेंस के दोनों चालक भी शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast