November 2026 Shubh Muhurat: भारत में धार्मिक मान्यता के अनुसार शुभ कार्य, शुभ मुहूर्त में किया जाता है। अच्छा काम करने के लिए हर दिन शुभ नहीं होता। नवंबर माह चल रहा है और इस महीने में लोग शादी-विवाह के अलावा गृह प्रवेश भी करते हैं।
ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त क्या है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। चलिए जानते हैं गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त क्या है।
नवंबर 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त
चातुर्मास खत्म होने के बाद नवंबर महीने में गृह प्रवेश के लिए कुल 4 शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं। अगर आप गृह प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो इन तारीखों औऱ समय का ध्यान रखें।
20 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
शुभ: सूर्योदय से दोपहर 2:24 बजे तक
21 नवंबर 2026, शनिवार
नक्षत्र: रेवती
शुभ समय: पूरे दिन और रात, राहुकाल को छोड़कर
25 नवंबर 2026, बुधवार
नक्षत्र: रोहिणी / मृगशिरा
शुभ समय: शाम 4:50 बजे से अगले दिन सुबह 6:52 बजे तक
26 नवंबर 2026, गुरुवार
नक्षत्र: मृगशिरा
शुभ समय: सुबह 8:11 बजे से 9:30 बजे तक, सुबह 10:49 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक और दोपहर 2:46 बजे से शाम 5:46 बजे तक
गृह प्रवेश के नियम
गृह प्रवेश से पहले घर की पूरी तरह साफ-सफाई करें। बताया जाता है समुद्री नमक पानी से पोछा लगाना शुभ होता है। साथ ही घर के सभी हिस्सों में गंगाजल का छिड़काव करें। गृह प्रवेश करने से पहले घर का गणेश पूजन, वास्तु पूजन और हवन कराए। राहुलकाल से बचने की कोशिश करें। वास्तु शांति और हवन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में करना शुभ बताया गया है। गृह प्रवेश के समय गृहस्वामी यानी गौरी-गणेश की प्रतिमा लेकर प्रवेश करें। जल से भरा कल्श, जिसमें नारियल और आम के पत्ते हों, उसे लेकर घर में प्रवेश करें। प्रवेश करते वक्त बायां पैर पहले रखना चाहिए।
Also read: Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू हो रहा छठ महापर्व, पहले दिन कद्दू-भात खाने की है परंपरा; जानें इसके पीछे का खास महत्व