Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: किसानों के हित में बड़ा फैसला, बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया होगी और अधिक पारदर्शी और किसान अनुकूल

Rajasthan News: किसानों के हित में बड़ा फैसला, बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया होगी और अधिक पारदर्शी और किसान अनुकूल

Rajasthan News: राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के संचालन मण्डल की 82वीं साधारण बैठक गुरुवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल ने की। बैठक में संस्था के अधिकारियों के साथ प्रगतिशील कृषक सदस्यों ने भी भाग लिया तथा बीज उत्पादन एवं प्रमाणीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रगतिशील किसान सदस्य हंसराज मीणा एवं रणछोर पाटीदार द्वारा कृषकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया गया। इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए राजपाल ने कृषक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनसे प्रदेश के बीज उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध बन सकेगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि बीज प्रमाणीकरण के अंतर्गत जीओटी (Grow Out Test) के लिए आहरित किए जाने वाले बीज नमूनों को विद्यायनी प्रक्रिया अपनाकर ही लिया जाएगा, जिससे परीक्षण की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। किसानों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराने तथा बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से बीज प्रयोगशाला जांच एवं जीओटी नमूना जांच को समानान्तर रूप से संचालित किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इससे प्रमाणीकरण की अवधि में कमी आएगी और किसानों को शीघ्र लाभ प्राप्त होगा।

Also read: PTET Exam 2026: राजस्थान में पीटीईटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे प्रथम

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत यह निर्धारित किया गया कि किसी किसान के खेत में अनुमानित उपज से अधिक उपज प्राप्त होने पर 10 प्रतिशत अधिक तक ही रॉ-बीज इंटेक की अनुमति प्रदान की जाएगी। यह निर्णय उच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। इसके अतिरिक्त, बीज प्रमाणीकरण के लिए लागू क्रॉप कैलेंडर में आवश्यक संशोधन करने का निर्णय भी लिया गया, ताकि विभिन्न फसलों के बीज समय पर प्रमाणित होकर किसानों तक पहुंच सकें और कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast