Search KhabarFast

Press ESC to close

PTET Exam 2026: राजस्थान में पीटीईटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे प्रथम

PTET Exam 2026: राजस्थान में पीटीईटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे प्रथम

PTET Exam 2026: राजस्थान के 944 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर खुला विवि द्वारा आयोजित पीटीईटी परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जयपुर में उपमुख्यमंत्री एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने घोषित किया। इस अवसर पर मुख्य समन्यवक एवं कुलगुरु प्रोफेसर बी.एल. वर्मा भी उपस्थित रहे।

विक्रम राठौड़ ने बताया कि 600 में से 509 अंक प्राप्त कर भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर  रहे। द्वितीय स्थान पर उदयपुर के मनोज नागदा रहे, जिन्हें 600 में से 508 अंक मिले और तृतीय स्थान पर नागौर के युवराज रहे जिन्हें 600 में से 507 अंक मिले। परिणाम घोषित करने के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने टॉपर विद्यार्थियों से मोबाइल पर वार्ता की और उन्हें शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री ने वीएमओयू को गुड गवर्नेंस के लिए भी बधाई प्रदान की। कार्यक्रम में पीटीईटी समन्वयक प्रो. क्षमता चौधरी, डॉ. संदीप हुडा, डॉ. अकबर अली, विवि के अन्य कार्मिक व मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Also read: Farmers News: लाखों किसानों की हुई मौज, अब कतारों में नहीं लगने की जरुरत, एप के जरिये मिलेगी खाद

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा प्रदेश की प्रदेश की जन कल्याणकारी सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उनके रोजगार का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पीटीईटी-2026 में सफल सभी अभ्यर्थी भविष्य में आदर्श और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी भावी शिक्षक विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर संस्कारवान बनाएंगे।

राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कुलगुरु प्रोफेसर वर्मा के निर्देशन में पीटीईटी परीक्षा के सफल आयोजन और कुशल प्रबंधन के साथ महज 10 दिनों में समयबद्ध परीक्षा परिणाम जारी करने की उपलब्धि के लिए सम्पूर्ण टीम को शुभकामनाएं प्रदान की।

कुलगुरु प्रो. बी.एल. वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारा उद्देश्य प्रदेश में ऐसी आदर्श शिक्षा व्यवस्था का निर्माण करना है जो विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों से समृद्ध करे। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बीएड संस्थानों में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों से मेरा आग्रह है कि वे स्वयं को एक आदर्श शिक्षक के रूप में स्थापित करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast