Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के हिसार में करंट का कहर, बिजली पोल बना जानलेवा; एक व्यक्ति ने खड़े-खड़े तोड़ा दम

हरियाणा के हिसार में करंट का कहर, बिजली पोल बना जानलेवा; एक व्यक्ति ने खड़े-खड़े तोड़ा दम

Haryana News: हरियाणा के हिसार शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कैंप चौक के पास आज सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। फ्लेमिंगो टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति की बिजली के पोल से टच होने के कारण करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

करंट का झटका इतना जोरदार और जानलेवा था कि व्यक्ति का शव जमीन पर नहीं गिरा। उसका एक हाथ ऊपर पोल की तरफ ही रह गया और वह दीवार के सहारे सीधे खड़े ही जम गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मृतक मरून कलर की बनियान पहने हुए है और उसका शरीर बेजान होकर पोल और दीवार के बीच फंसा हुआ है। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Also read: हरियाणा को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा और हरित रेल की सौगात, पीएम मोदी करेंगे बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण, आरती राव ने किया बड़ा दावा

पोल के ऊपर खुले पड़े थे नंगे तार

हादसे की मुख्य वजह बिजली निगम की भारी लापरवाही बताई जा रही है। स्टील के इस पोल के ठीक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से कई नंगे और खुले तार नीचे की तरफ लटके हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोल के पास खड़े इस व्यक्ति का हाथ अचानक इन खुले तारों की चपेट में आ गया। संपर्क में आते ही एक जोरदार धमाका हुआ। करंट का प्रवाह इतना तेज था कि व्यक्ति को संभलने या खुद को पीछे खींचने का एक सेकंड का भी मौका नहीं मिला और चंद पलों में ही उसकी सांसें थम गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी मामला...SIT को मिली 18 पन्नों की जांच रिपोर्ट, CCTV में संदिग्धों की पुष्टि

Badrinath Temple Donation Theft Case: देश में एक तरफ जहां राम मंदिर चंदा चोरी के मामले ने राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा रखा है, तो वहीं, दूसरी तरफ बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी का विवाद भी लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि बद्रीनाथ मंदिर में दान की कथित चोरी की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने 18 पन्नों की आंतरिक जांच रिपोर्ट सौंप दी गई हैं।

Uttarakhand News: सीएम धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। जनसैलाब ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासपरक कार्यशैली के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast