Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता

Uttarakhand News: सीएम धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। जनसैलाब ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासपरक कार्यशैली के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा शिविरों का निरीक्षण किया, लाभार्थियों से संवाद किया और अधिकारियों को प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। शिकायतों के मौके पर निस्तारण और सेवाओं की आसान उपलब्धता से यह अभियान जनविश्वास का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले चमोली के गोपेश्वर में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी जनसमर्थन देखने को मिला था, जबकि आज अल्मोड़ा में उमड़ी विशाल भीड़ ने स्पष्ट संकेत दिया कि प्रदेशभर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार को ₹34 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने किया 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन; सीएम सम्राट ने जताया आभार

Bihar News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार को करीब 34,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 5,571.69 करोड़ रुपये की लागत से बने 19.36 किलोमीटर लंबे कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल 'नीतीश सेतु' का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग

Rajasthan Accident: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का एक्सीडेंट, कोटा हाईवे पर खड़े ट्रक से हुई जोरदार टक्कर; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Kota-Udaipur Highway Accident: राजस्थान के कोटा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज सुबह कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं को ले जा रही एक गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Uttarakhand News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, हरिद्वार में CM धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश; बताया जीत का मंत्र

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 नवंबर शनिवार को हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की भूमिका को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast