Search KhabarFast

Press ESC to close

तीसरी भाषा कक्षा 9 नहीं, 6वीं से पढ़ाई जाए, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

तीसरी भाषा कक्षा 9 नहीं, 6वीं से पढ़ाई जाए, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Three Language Policy: सुप्रीम कोर्ट ने तीसरी भाषा की पढ़ाई को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि नई भाषा की शुरुआत कक्षा 9 से नहीं, बल्कि कक्षा 6 से होनी चाहिए। अदालत ने कहा कि बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले छात्रों पर नई भाषा का बोझ डालना सही नहीं है और इससे उन पर अनावश्यक तनाव बढ़ता है। जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें राज्य में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) खोलने को लेकर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

तमिलनाडु सरकार ने जताई चिंता

सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि राज्यों को केवल इसलिए केंद्र सरकार की योजनाओं का विरोध नहीं करना चाहिए क्योंकि वे केंद्र की ओर से लाई गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों का अपना शिक्षा मॉडल हो सकता है, लेकिन केंद्र सरकार के स्कूलों को काम करने से नहीं रोका जाना चाहिए। हालांकि इस मामले में तीन-भाषा नीति सीधे तौर पर मुद्दा नहीं थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार की ओर से इस पर चिंता जताई गई। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि तीसरी भाषा केवल हिंदी ही होगी। नीति में राज्य की भाषा, अंग्रेजी और कोई भी तीसरी भाषा पढ़ाने की बात कही गई है।

भाषा थोपने की अनुमति नहीं-वकील

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने भी बताया कि नई शिक्षा नीति किसी भी राज्य पर कोई भाषा थोपने की अनुमति नहीं देती। इस पर जस्टिस नागरत्ना ने सवाल किया कि अगर हिंदी नहीं पढ़ानी है और उसकी जगह संस्कृत या कोई दूसरी भाषा पढ़ाई जाए, तो इसमें क्या दिक्कत है। जस्टिस नागरत्ना ने अपने स्कूल के दिनों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके समय में तीसरी भाषा की पढ़ाई मिडिल स्कूल यानी छठी कक्षा से शुरू होती थी। उन्होंने कहा कि बच्चों को नई भाषा जितनी जल्दी सिखाई जाए, उतना बेहतर होता है।

केंद्र सरकार से भी किया गया आग्रह 

उन्होंने केंद्र सरकार से भी आग्रह किया कि तीसरी भाषा को कक्षा 9 से शुरू करने के बजाय कक्षा 6 से लागू किया जाए। उनका कहना था कि 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी का दबाव 8वीं के बाद से ही शुरू हो जाता है। ऐसे में 9वीं में नई भाषा जोड़ना छात्रों के लिए अतिरिक्त बोझ बन जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त तय की है। अदालत ने कहा कि केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच इस मुद्दे पर बातचीत जारी है। यदि बातचीत से समाधान नहीं निकलता, तभी मामले की विस्तृत सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने तीन-भाषा नीति पर रोक लगाने से इनकार किया था और कहा था कि नीति के लागू होने के दौरान शिक्षकों के हितों की भी सुरक्षा की जाएगी।

Also read: पंजाब सरकार ने माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, जालंधर-कटरा वोल्वो बस शुरू

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast