Search KhabarFast

Press ESC to close

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे। लेकिन अगर आप ये सब्सक्रिप्शन आगे नहीं चाहते तो आपके समय रहते इसका सब्सक्रिप्शन केंसिल करना होगा। नहीं तो अगले महीने से आपके अकाउंट से पैसे कटने शुरु हो जाएंगे। बता दें, इसका सब्क्रिप्शन 17 जुलाई 2026 को खत्म होने वाला है।

क्या है Perplexity Pro AI सर्विस?

दरअसल, Perplexity Pro AI से चलने वाला प्रीमियम सर्च इंजन है। इसमें आपको एडवांस्ड फीचर्स, अनलिमिटेड क्वेरी और बेहतर रिसर्च टूल्स के ऑप्शन मिलते हैं, जो इसे गूगल से बेहतर बनाता है। एयरटेल ने इसे अपने पोस्टपेड, प्रीपेड और फाइबर यूजर्स के लिए प्रमोशन के तौर पर ऑफर किया था। लेकिन अब इसका प्लान खत्म होने वाला है।

Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का तरीका

Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर खत्म होने वाला है। अब अगर आपने ट्रायल वर्जन के दौरान पेमेंट डिटेल ऐड की थी, तो 17 जुलाई से आपके बैंक अकाउंट से पैसे कटने शुरु हो जाएंगे अगर आपने अपने सब्सक्रिप्शन का ऑटो-रिन्यू वाला ऑप्शन ऑन कर रखा है तो। लेकिन अगर आप इस सर्विस को आगे जारी नहीं रखना चाहते, तो इसका ट्रायल वर्जन खत्म होने से पहले इसका सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना जरूरी है।

इन तरीकों को अपनाएं -

  1. सबसे पहले Perplexity की वेबसाइट विजिट करें और उसमें आपना अकाउंट लॉगिन करें।
  2. इसके बाद नीचे बाएं कोने में अपना प्रोफाइल आइकन पर क्लिक कर सेटिंग्स का ऑप्शन चुनें।
  3. इसके बाद ‘Thanks for subscribing to Perplexity Pro’ का सेक्शन ढूंढें और Manage वाले ऑप्शन पर क्लिक कर Cancel Subscription का ऑप्शन चुनें और कन्फर्म कर दें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast