Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 18 April 2026, Kal Ka Rashifal: इन राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, जानिए अपना हाल

Horoscope Today 18 April 2026, Kal Ka Rashifal:  इन राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, जानिए अपना हाल

Horoscope Today 18 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 18 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं मिथुन राशि वाले काफी खुश रहेंगे। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपका आज का दिन प्रशासनिक कार्य में निकल सकता है। अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। माता पिता के साथ किसी कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। आपको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिलने का योग बन रहा है। आपका शुभ रंग पीला है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। संतान पक्ष की शिक्षा के संबंध में कोई निर्णय लेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी और संतान पक्ष के लिए उनकी पसंदीदा चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में नए कार्य के लिए आपसी सहमति बन सकती है। आपका शुभ रंग बैंगनी है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको शुभ समाचार और आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। आज आप जहां भी निवेश करेंगे आपको सफलता जरूर मिलेगी। शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन दिन के अंत का उत्तरार्ध अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। आपका शुभ रंग नारंगी है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक और मानसिक रूप से कठिन रहेगा। आपको अपने काम के लिए कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं और किसी नए स्थान पर जा सकते हैं। घर पर मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के चलते लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका शुभ रंग मैरून है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, साथ ही पदोन्नति होने का भी योग बन रहा है। जीवनसाथी और माता-पिता के बीच चली आ रही अनबन के कारण पारिवारिक जीवन परेशानी भरा हो सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं लेकिन सावधानी से करना होगा। परिजनों के  साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका शुभ रंग हरा है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरा होने की संभावना है। किसी कार्य से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चल कर लाभदायक साबित होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, पुराने विवाद सुलझेंगे और परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपका शुभ रंग नीला है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अति महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी और परिवार में चले आ रहे सभी विवाद सुलझेंगे। जीवनसाथी व माता पिता के लिए उपहार खरीदेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा। वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें। आपका शुभ रंग सफेद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो उसमे आपको सफलता हासिल होगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है।अपने विरोधियों से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आप सफल होंगे। परिवार की खुशी के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और प्रॉपर्टी में निवेश भी कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आपका शुभ रंग पिंक है।

 

धनु राशि ( Sagittarius) Also read: Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अपनाएं ये 5 चमत्कारी उपाय, खुल जाएंगे धन-समृद्धि के द्वार

धनु राशि के जातकों का आज का दिन नुकसानदेय रहने वाला है। आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आज कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र के जातकों को  कोई अच्छा पद मिल सकता है लेकिन कोर्ट केस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में विवाद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। अपनी किसी भी योजनाओं को दूसरों के साथ साझा न करें, अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है। आपका शुभ रंग गहरा नीला है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। आज आपको शनि की साढ़े साती से लाभ मिलेगा। जीवन में चले आ रहे सभी पुराने विवाद खत्म होंगे और अत्यधिक आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नया पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपका शुभ रंग लाल है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चले आ रहे विवाद खत्म होंगे। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में अत्यधिक लाभदायक साबित होगी। किसी संपत्ति में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपका शुभ रंग केसरिया है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे लेकिन अपेक्षित सफलता हासिल नहीं हो सकेगी। आज आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है जीवन में चले आ रहे पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर मन चिंतित रहेगा। आज के दिन किसी से भी बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नई संपत्ति या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आपका शुभ रंग मैजेंटा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mother’s Day Special: बढ़ती उम्र में भी मां रहेगी फिट, हर साल कराएं ये 5 जरूरी बॉडी टेस्ट

मदर्स डे सिर्फ मां को प्यार और सम्मान देने का दिन नहीं है, बल्कि उनकी सेहत का ख्याल रखने का भी एक अच्छा मौका है। दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, इसलिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना बेहद जरूरी हो जाता है।

HOROSCOPE TOMORROW 10 MAY 2026, KAL KA RASHIFAL: रविवार को परिवार और रिश्तों में आएगी मिठास, जानें आपकी राशि क्या कहती है

HOROSCOPE TOMORROW 10 MAY 2026, KAL KA RASHIFAL: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 10 मई 2026, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन सिंह राशि के जातकों को किसी खास काम से फायदा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं तुला राशि के जातकों का आज के दिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

Horoscope Tomorrow 11 May 2026, Kal Ka Rashifal: मेष समेत इन 4 राशियों को मिलेगी करियर की बड़ी छलांग, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 11 May 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 11 मई 2026 सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast