Press ESC to close
हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों के कामों को फिर से बांट दिया है। अब राजेश खुल्लर के पास सबसे ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी आई है। राजेश खुल्लर के पास होम समेत 18 विभाग दिये गए हैं जबकि अन्य अफसरों के पास कुछ कम विभाग दिये गए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।
Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।