Search KhabarFast

Press ESC to close

संशोधित नियम...हरियाणा में नौकरी के दौरान बदला जा सकेगा स्थायी पता, होमटाउन में बदलाव नहीं; गजटेड अफसरों पर रहेगा पुराना नियम

संशोधित नियम...हरियाणा में नौकरी के दौरान बदला जा सकेगा स्थायी पता, होमटाउन में बदलाव नहीं; गजटेड अफसरों पर रहेगा पुराना नियम

Haryana news: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के होमटाउन (गृहनगर) और स्थायी पते (Permanent Address) को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति को समाप्त कर दिया है। मानव संसाधन विभाग (HR Department) ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सेवा के दौरान कर्मचारी अपना स्थायी पता बदल सकता है, लेकिन उसका होमटाउन (होम डिस्ट्रिक्ट) नहीं बदला जाएगा

सरकार के अनुसार, होमटाउन और स्थायी पता दोनों अलग-अलग अवधारणाएं हैं और इन्हें एक-दूसरे का विकल्प नहीं माना जा सकता। यह आदेश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों, उपायुक्तों, विश्वविद्यालयों और अन्य सरकारी कार्यालयों को भेजा गया है।

स्थायी पता बदला जा सकेगा

निर्देशों के अनुसार, यदि कोई सरकारी कर्मचारी नौकरी के दौरान किसी नए शहर में स्थायी रूप से बस जाता है या वहां संपत्ति खरीद लेता है, तो सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से उसका स्थायी पता बदला जा सकता है। हालांकि, इस आधार पर उसका होमटाउन नहीं बदलेगा।

गजटेड अधिकारियों पर रहेगा पुराना नियम

सरकार ने कहा है कि गजटेड अधिकारियों को उनके होम डिस्ट्रिक्ट में पोस्टिंग नहीं देने का उद्देश्य निष्पक्षता बनाए रखना है। स्थानीय रिश्तेदारों, सामाजिक प्रभाव और हितों के टकराव से बचने के लिए यह व्यवस्था जारी रहेगी, ताकि भूमि, कानून-व्यवस्था, कराधान और विकास परियोजनाओं जैसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित किए जा सकें

मंजूर मामलों में नहीं होगी दोबारा समीक्षा

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों के होमटाउन या स्थायी पते में पहले ही सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से परिवर्तन किया जा चुका है, उन मामलों को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद का कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana news: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की अंबाला इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूएचबीवीएन, सीवन (कैथल) में कार्यरत एलडीसी संदीप कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो थाना, एसवी एंड एसीबी, अंबाला में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 13 दिनांक 21.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब के फरीदकोट में ऑनर किलिंग, प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने बेटी की बेरहमी से की हत्या, दामाद जान बचाकर भागा

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने अपनी नवविवाहिता बेटी और उसके पति को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान दामाद अपनी जान बचाकर खेतों की ओर भाग निकला, जबकि हमलावरों ने बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में उसका शव फरीदकोट-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast