Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद का कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद का कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मामले में शिकायतकर्ता सौरभ ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) को शिकायत दी थी कि थाना एनआईटी-5, फरीदाबाद में तैनात कांस्टेबल पंकज उसके चाचा फूल सिंह के नाम अदालत से जारी नोटिस/गैर-जमानती वारंट (NBW) के संबंध में जवाब तैयार करने के बदले 2,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद ब्यूरो की फरीदाबाद इकाई ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप लगाया और आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Also read: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, विश्वविद्यालयों में शोध कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये जारी

जांच में जुटी पुलिस

ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के तहत की गई। इस मामले में थाना SV&ACB, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 16 दिनांक 21 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में महिलाओं को डबल फायदा, लाडो लक्ष्मी योजना के साथ दूसरी योजनाओं का लाभ भी जारी रहेगा: cm सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की है और इस योजना का लाभ लेने वाली अथवा इसके लिए पंजीकरण करवाने वाली किसी भी माता-बहन को किसी भी अन्य सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले परिवार की अधिकतम आय 1 लाख रुपये होने की शर्त थी जिसे अब बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

Haryana News: सीएम सैनी ने छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान, 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 5 लाख टैबलेट

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दे रही है ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग अनुसार दक्ष हो सके। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी है।

Uttrakhand News: 11 हजार युवाओं को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, CM धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का किया शुभारंभ

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast