Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के नालंदा में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला

Bihar News: बिहार के नालंदा में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला

Bihar News: बिहार के नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रिंकी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति पंकज राम बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, पंकज राम मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित पति ने घर में रखी लोहे की रॉड से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य धान की रोपनी के लिए खेत में गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 संजय जायसवाल, रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद हत्या की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Uttarakhand News: हल्द्वानी कार्यकारिणी बैठक से लेकर रुद्रपुर सम्मेलन तक, CM धामी ने नितिन नवीन के दौरे पर जानें क्या कहा

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि नितिन नवीन एक सुलझे हुए नेता हैं और बाल्यकाल से ही संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति के कारण वैश्विक मंच पर देश का सम्मान, विश्वास और भूमिका काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व मंचों पर भारत की पहचान एक दब्बू और पिछलग्गू देश के रूप में थी, जो अपने हितों की बात भी सही से नहीं रख पाता था, लेकिन आज भारत एक प्रमुख और निर्णायक भूमिका में खड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast