Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: घरौंडा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं की छात्रा की मौत

Haryana News: घरौंडा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं की छात्रा की मौत

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 11वीं कक्षा की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान भोला कॉलोनी निवासी तोशिका के रूप में हुई है, जो घरौंडा के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि छात्रा रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also read: HARYANA NEWS: पानीपत में सीवर हॉल बना मौत का कुंआ, ब्लॉकेज खोलने उतरे दो युवकों की गई जान

इलाके में शोक की लहर

प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast