Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद के आवारा सांड ने ली 70 साल के बुजुर्ग की जान, 5 दिन तक अस्पताल में लड़ी जिंदगी की जंग

Haryana News: फरीदाबाद के आवारा सांड ने ली 70 साल के बुजुर्ग की जान, 5 दिन तक अस्पताल में लड़ी जिंदगी की जंग

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद एनआईटी के डबुआ इलाके में आवारा सांड के हमले में घायल हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग चरण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शहर में खुलेआम घूम रहे आवारा पशु लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन निगम की ओर से इन्हें पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

चरण सिंह के पोते गुरप्रीत ने बताया कि 7 नवंबर की रात करीब आठ बजे उनके दादा गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे। जब वह गली में पहुंचे तो सामने से आए एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान उनकी छाती में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना दी।

वेंटिलेटर पर रखा गया, पांच दिन बाद तोड़ा दम

परिजन घायल चरण सिंह को इलाज के लिए सेक्टर-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब पांच दिन तक उनका इलाज चला, लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

वेंटिलेटर पर रखा गया, पांच दिन बाद तोड़ा दम

बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शहर में आवारा पशु सड़कों और गलियों में खुलेआम घूम रहे हैं। इनकी वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। यदि नगर निगम समय रहते आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कार्रवाई करता तो उनके परिवार को यह दिन नहीं देखना पड़ता। परिजनों का कहना है कि निगम की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात नहीं सुधर रहे।

दो वर्षों में 15 लोगों के घायल होने और सात लोगों की मौत

फरीदाबाद में आवारा पशुओं की समस्या के बीच पिछले करीब दो वर्षों में 15 लोगों के घायल होने और सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। नगर निगम ने 2024 से 2026 के बीच करीब पांच हजार पशु पकड़ने का दावा किया है। नगर निगम के म्यूनिसिपल हेल्थ ऑफिसर (MOH) नितेश परमार के मुताबिक पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाही जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: 24 लाख परिवारों के 518 करोड़ रुपये के बिजली बिल पर ब्याज और जुर्माना माफ, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Punjab Electricity Bill Waiver: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम की घोषणा की, जिसमें 31 मार्च, 2026 तक बकाया बिजली बिलों पर सभी पेनल्टी और ब्याज माफ कर दिए गए हैं, और 24 लाख से ज़्यादा परिवारों को 518 करोड़ रुपये की राहत दी गई है। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, मान ने कहा कि इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को अब अपने बकाया बिजली बिलों का केवल मूलधन देना होगा।

Uttarakhand News: प्रवासियों के दम पर उत्तराखंड को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, CM धामी ने बताई बड़ी बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय, केदारपुरम, देहरादून में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में ऐसा अनुभव हो रहा है, जैसे एक ही परिवार के सदस्य लंबे समय बाद अपने घर लौटकर एक स्थान पर एकत्र हुए हों। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उत्तराखण्डियों का अपनी मातृभूमि से भावनात्मक जुड़ाव सदैव बना रहता है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहना हम सभी के लिए आवश्यक है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast