Search KhabarFast

Press ESC to close

244 रन की हार के बाद टूटा श्रेयस अय्यर का दिल, बोले- पिच ने दिया धोखा, ब्रेक तक तो जीत पक्की लग रही थी

244 रन की हार के बाद टूटा श्रेयस अय्यर का दिल, बोले- पिच ने दिया धोखा, ब्रेक तक तो जीत पक्की लग रही थी

Shreyas Iyer Reaction: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में मिली 244 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने साफ कहा कि विकेट ने दोनों पारियों में बिल्कुल अलग व्यवहार किया और इसी ने मैच पलट दिया।अय्यर ने कहा, "दोनों पारियों के बीच विकेटों में बहुत बड़ा अंतर था। मैट हेनरी की गेंदबाजी को श्रेय जाता है। पहली पारी में हमने सारे तरीके आजमाए। लग रहा था कि विकेट बहुत अच्छा है। कुछ कैच भी छूटे, लेकिन ये सब होता रहता है। ब्रेक के दौरान हमें लगा कि हम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। मगर विकेट पर स्विंग और सीम काफी हुई। जो सही और गलत हुआ उसका विश्लेषण करने के बाद इस पारी को भूलकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।

"न्यूजीलैंड ने 244 रनों से हराया

न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को चौथे वनडे में 244 रनों की रिकॉर्ड जीत हासिल करके सीरीज में शानदार वापसी की है। भारत की रनों के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी पराजय है। इससे पहले श्रीलंका ने 2000 में शारजाह में उसे 245 रन से हराया था। न्यूजीलैंड की यह रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है।भारत ने पांच मैच की सीरीज के पहले दो मैच जीते थे और वह अब भी 2-1 से आगे है। सीरीज का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

Also read: चौथे मुकाबले में टीम इंडिया चारों खाने चित, न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे 89 पर हुए ढेर

सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच रविवार को

सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा। यंग की शतकीय पारी, भारत 89 पर ढेरपहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 333 रन बनाए। विल यंग ने दो जीवनदान का फायदा उठाकर 108 गेंद पर 125 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें टिम सीफर्ट (58 रन) और फिन एलन (41 रन) का अच्छा साथ मिला।जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में सिर्फ 89 रन पर ढेर हो गई। यह वनडे में आठवां अवसर है जब भारतीय टीम 100 से कम रन पर आउट हुई। मैट हेनरी ने 27 रन देकर छह विकेट लेकर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैथ्यू फिशर ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चौथे मुकाबले में टीम इंडिया चारों खाने चित, न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे 89 पर हुए ढेर

India vs New Zealand Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार की सबसे बड़ी वजह रही टीम इंडिया के तीन सबसे बड़े धुरंधरों का फ्लॉप होना।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मैदान पर हुआ बखेड़ा, विराट कोहली हुए हक्के-बक्के

IND vs NZ ODI: भारत और न्यजीलैंड के बीच चौथे वनड मैच माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत हार की कगार पर पहुंचा हुआ है। वहीं, मैच के दौरान ऐसा पल भी आया जब मैदान पर विराट कोहली हक्के-बक्के रह गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast