Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराई स्कूटी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

Haryana News: सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराई स्कूटी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना एनआईटी-3 नंबर इलाके की बताई जा रही है, जहां सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद युवक उछलकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एनआईटी-5 निवासी आशु खत्री के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आशु सोमवार देर रात अपने दोस्त से मिलने गया था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान एनआईटी-3 इलाके में सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड से उसकी स्कूटी टकरा गई। बताया गया है कि हादसे के वक्त स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही आशु सड़क पर दूर जा गिरा और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।

काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा घायल

परिजनों के मुताबिक हादसे के बाद आशु काफी देर तक सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। सुबह होने पर आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। आशु बाइक और स्कूटी की खरीद-बिक्री का काम करता था और पिछले करीब 8 से 10 वर्षों से इसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। वह एनआईटी-5 में अपने बड़े भाई, माता-पिता और पत्नी के साथ रहता था।

करीब दो साल पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि आशु की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

CCTV फुटेज में दिखा मवेशियों का झुंड

सेक्टर-3 चौकी पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रात के समय सड़क के बीच मवेशियों का झुंड बैठा दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, आशु की स्कूटी इसी झुंड से टकराई, जिसके बाद वह सड़क पर गिरा और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार, इमरान मसूद बोले- गठबंधन के लिए भीख नहीं मांग रहे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी समाजवादी पार्टी (एसपी) और कांग्रेस के भीतर बढ़ते टकराव के बीच, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एसपी सांसद इकरा हसन की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन के लिए "भीख नहीं मांग रही" है।

Uttarakhand News: ईडी की पूछताछ के बाद हरीश रावत का बीजेपी पर हमला, बोले- यह बदले की भावना और सत्ता का है

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

सांसद बलूनी ने जन्मस्थली की माटी को नमन कर दी श्रद्धांजलि, कहा - आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी बाबा की शौर्यगाथा

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनिल बलूनी ने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र स्थित 1962 के भारत-चीन युद्ध के अमर बलिदानी 'नेफा हीरो' बाबा जसवंत सिंह रावत (महावीर चक्र) के पैतृक गांव बाडियूँ का दौरा किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast