Search KhabarFast

Press ESC to close

Amul Milk Price Hike: महंगाई के मोर्च पर लगा झटका, अमूल दूध हुआ महंगा; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Amul Milk Price Hike: महंगाई के मोर्च पर लगा झटका, अमूल दूध हुआ महंगा; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Amul Milk Price Hike:आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक, 12 नवंबर से अमूल के प्रमुख फ्रेश पाउच दूध की कीमतें बढ़ जाएंगी। अलग-अलग वैरायटी के दूध पर 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

अमूल की नई दरों के अनुसार, टोंड मिल्क की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध अब 4 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। इसके अलावा फुल क्रीम भैंस के दूध की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

दिल्ली-NCR में बल्क वेंडिंग मशीन से मिलने वाला टोंड दूध अब 58 रुपये के बजाय 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, फुल क्रीम पैकेट दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये और पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। 6.5 प्रतिशत फैट वाले भैंस के फुल क्रीम दूध की कीमत 80 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

दूध की लागत बढ़ने से लिया फैसला

GCMMF ने बताया कि पिछले एक साल में दूध उत्पादन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और परिवहन की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। हरे और सूखे चारे के साथ पशु आहार की कीमतें भी बढ़ी हैं। इसके अलावा ईंधन और पैकेजिंग फिल्म महंगी होने से डेयरी कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है। कंपनी के अनुसार, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का उद्देश्य दूध उत्पादकों को बेहतर भुगतान देना और उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग करना है।

दूध की सप्लाई में कमी भी बनी वजह

डेयरी सेक्टर में दूध की उपलब्धता में कमी के कारण मिल्क फैट की कीमतों में भी पिछले कुछ महीनों में लगभग 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पशु चारे की महंगाई से किसानों की लागत बढ़ी है। ऐसे में दूध की खरीद कीमतों में भी इजाफा किया जा रहा है, ताकि किसान दूध उत्पादन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित हों। अमूल की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मदर डेयरी भी अपने कुछ उत्पादों के दाम बढ़ा रही है। इससे आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।       

 

Also read: Delhi News: अब दिल्ली में भी मिलेगा रिवर क्रूज का मजा, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की 'नमो यमुना सफारी'; 6 KM के सफर के साथ लाइट एंड साउंड शो भी होगा खास

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Milk Price Hike: अमूल के बाद पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम, आज शाम से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike:दूध की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। अमूल के बाद अब लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। पराग दूध की नई कीमतें गुरुवार शाम से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने अपने एफसीएम गोल्ड और टोंड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके बाद उपभोक्ताओं को अब हर लीटर दूध के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

Kal Ka Mausam 12 November: कल 12 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी जारी

12 November Weather Update: एक तरफ दक्षिण में चक्रवात मुरासू के असर से कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 12 नवंबर 2026 गुरुवार के लिए बारिश के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कई इलाकों में मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast