Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL Teams:क्या आईपीएल में शामिल होंगी दो नई टीम? BCCI ने दिया बड़ा बयान

IPL Teams:क्या आईपीएल में शामिल होंगी दो नई टीम? BCCI ने दिया बड़ा बयान

IPL Team Rumours:IPL में टीमों को लेकर चली आ रही अटकलों को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा बयान दिया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि बोर्ड के भीतर इस तरह का कोई योजना नहीं चल रही है। यहां तक इस मुद्दे पर अब तक चर्चा भी नहीं हुई है।  

देवजीत सैकिया ने कहा कि हमने IPL 2028 में 12 टीमों का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर ना तो औपचारिक रूप से ना ही अनौपचारिक रूप से चर्चा की है। फिलहाल यह हमारी योजना में नहीं है।  

आईपीएल 2027 पर बोर्ड का ध्यान  

BCCI सचिव ने साफ किया कि फिलहाल बोर्ड का ध्यान अगले सीजन पर है, जो टूर्नामेंट का 20 सीजन होगा। ऐसे में इसे खास और यादगार बनाने की योजना है।  सैकिया ने मीडिया में चल रही टीमों की संख्या बढ़ाने से जुड़ी खबरों पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ये कुछ लोगों की कल्पनाओं से निकली अटकलें हैं और इन खबरों का कोई आधार नहीं है। देवजीत सैकिया ने कहा कि आईपीएल 2027 एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। हम फिलहाल उसी को लेकर काम कर रहे हैं और उससे आगे की किसी चीज की चर्चा नहीं हुई है।  

खिलाड़ियों के पर्स में बढ़ोतरी का फैसला नहीं

आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ियों के पर्स को 125 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपए करने की चर्चा चल रही थी। इस पर देवजीत सैकिया ने कहा कि खिलाड़ियों के पर्स में बढ़ोतरी करने का फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगला ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा लेकिन, यह मेगा ऑक्शन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाली मेगा ऑक्शन के बाद ही खिलाड़ियों के पर्स में बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।    

Also read: मोहम्मद शमी ने टेस्ट मुकाबले से कितने पैसे कमाए, क्रिकेट से कितनी हुई कमाई;जानें कुल नेटवर्थ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 पर बरकरार, विराट-रोहित के बीच कांटे की टक्कर

ICC ODI Rankings:आईसीसी ने वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखी है। हालांकि उनकी रेटिंग में गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल उनसे पीछे हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रैंकिंग में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक्टर समरीन कौर से की सगाई, घुटनों पर बैठकर रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज

Arshdeep Singh Samreen Kaur Engagement: इंडियन पेसर अर्शदीप सिंह ने कुछ समय तक डेट करने के बाद एक्टर-मॉडल समरीन कौर से अपनी सगाई की घोषणा की है। एक दिल को छू लेने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट में, कपल ने उस खास पल की तस्वीरें शेयर कीं जब अर्शदीप घुटनों पर बैठे और प्रपोज़ किया। तस्वीरों में आगे, उन्होंने समरीन कौर की शानदार डायमंड रिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast