Search KhabarFast

Press ESC to close

HOROSCOPE TODAY 12 NOVEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: 12 नवंबर को इन 2 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल! किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें राशिफल

HOROSCOPE TODAY 12 NOVEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: 12 नवंबर को इन 2 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल! किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें राशिफल

HOROSCOPE TODAY 12 NOVEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए दिन खुशियां लेकर आता है तो किसी को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से 12 नवंबर का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति के कारण परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। अगर आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान आपसे कुछ चीजों की मांग कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए टीम के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन प्रसन्नता लेकर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पहचान मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आय के अतिरिक्त स्रोतों पर विचार करना पड़ सकता है। परिवार के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। आज दूसरों को सलाह देने से भी परहेज करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे काम का दबाव बढ़ेगा और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। संतान के साथ चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे, हालांकि अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी। कोई खास मित्र आपसे मदद मांग सकता है और आप उसकी सहायता के लिए आगे आएंगे। माता-पिता के लिए उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिन असमंजस भरा रह सकता है। घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपका रुझान आध्यात्म की ओर बढ़ सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ रहे लोग अपने साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं। नौकरीपेशा जातक मेहनत और लगन से अधिकारियों का भरोसा जीत सकते हैं। परिवार में चल रहे विवाद को सुलझाने में सफलता मिल सकती है, जिससे घर का माहौल बेहतर होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। संतान की तरक्की देखकर खुशी मिलेगी। किसी के साथ चल रहा विवाद बातचीत से सुलझ सकता है। नई संपत्ति मिलने की संभावना है। हालांकि, आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करने की जरूरत है, ताकि जरूरी काम प्रभावित न हों।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को फिलहाल जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। लेनदेन से जुड़ा कोई मामला चिंता बढ़ा सकता है। कारोबारियों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम फलदायी रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन खुश होगा। घर में पूजा-पाठ या भजन-कीर्तन का आयोजन हो सकता है। पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। पैतृक संपत्ति से जुड़े कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना जताई गई है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग नया आवेदन भर सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। संपत्ति में निवेश की योजना बना रहे लोगों को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 11 November 2026, Aaj Ka Rashifal: भाई दूज पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से करियर तक मिलेंगे शुभ संकेत

Horoscope Today, 11 November 2026, Aaj Ka Rashifal:आज 11 नवंबर 2026 बुधवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज भाई दूज यानी यम द्वितीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता गै। इससे आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों, सेहत, करियर में बदलाव हो सकता है। तो चलिए सभी 12 राशियों के बारे जानते है।

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू हो रहा छठ महापर्व, पहले दिन कद्दू-भात खाने की है परंपरा; जानें इसके पीछे का खास महत्व

Kaddu Bhaat Tradition Chhath Puja: हिंदू धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा से होती है। जो इस साल 13 नवंबर 2026 शुक्रवार से लेकर 16 नवंबर 2026 सोमवार तक मनाया जाएगा। छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय के नाम से जाना जाता है, जो इस साल 13 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन व्रती पवित्र नदी में स्नान करती है और इसके बाद सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast