Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल

Haryana: हरियाणा में गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कथित गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस को गो-तस्करी से संबंधित सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

नाकाबंदी तोड़कर भागी संदिग्ध पिकअप

जांच के दौरान पुलिस ने गोवंश से भरी एक संदिग्ध पिकअप को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय नाकाबंदी तोड़ दी और तेज गति से फरार होने का प्रयास किया।

इसके बाद पुलिस टीम ने पिकअप का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी तक पीछा किए जाने के दौरान वाहन सवार आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'पहले पढ़ाई, फिर शादी', काजल सैनी ने PCS पास कर हासिल किया SDM का पद; बेटियों की शिक्षा पर दिया बड़ा संदेश

उत्तराखंड की काजल सैनी ने PCS परीक्षा पास कर SDM बनकर एक नई मिसाल कायम की है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने शादी की बजाय उनकी पढ़ाई और करियर को प्राथमिकता दी। काजल की यह प्रेरणादायक कहानी न सिर्फ युवाओं बल्कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाला एक मजबूत संदेश भी देती है।

UP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 10% बिजली दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने लगाई रोक

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा बिजली दरों में करीब 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने फिलहाल रोक लगा दी है। आयोग के इस फैसले से लाखों उपभोक्ताओं को महंगे बिजली बिलों से राहत मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast