Search KhabarFast

Press ESC to close

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर हुई 37, सीजेआई ने न्यायाधीशों को दिलाई शपथ

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर हुई 37, सीजेआई ने न्यायाधीशों को दिलाई शपथ

Supreme Court: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज पांच नए जजों को शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो गई है। वहीं, अब सुप्रीम में 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह गई है।        

नए जजों में वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं। कॉलेजियम ने इन नामों की सिफारिश की थी। जिसे सरकार ने हरी झंडी दे दी।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या हुई 38

पिछले महीने सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी थी। इसमें मुख्य न्यायाधीश का पद भी शामिल है। संख्या बढ़ने और पहले से खाली पदों को मिलाकर कुछ छह पद खाली थे। पांच नई नियुक्तियों के बाद अब केवल एक पद खाली है। हालांकि, जून के महीने में दो जज सेवानिवृत होने वाले हैं। जस्टिस पंकज मिथल 16 जून और जस्टिस जेके माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होने वाले हैं।      

Also read: साकेत भवन दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

वकील से जज बनीं वीएस मोहना

वरिष्ठ वकील सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति काफी अहम है। वह जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बाद देश की दूसरी ऐसी महिला वकील हैं, जिन्हें सीधे बार से उच्चतम न्यायालय में जज बनाया गया है। 59 वर्षीय मोहना ने 1988 में कोयंबटूर लॉ कालेज में पढ़ाई पूरी की थी। साल 2015 में उन्हें वरिष्ठ वकील का तमगा मिला था। अब सुप्रीम कोर्ट में दो महिला जज हो गई हैं। जस्टिस मोहना और जस्टिस बी वी नागरत्ना साल 2027 में एक महीने से अधिक समय के लिए भारत की मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: मुकुंदपुर में गैस सिलिंडर फटने के बाद इमारत ढही, एक शख्स मलबे में दबा; 3 निकाले गए

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में गैस सिलिंडर ब्लास्ट के बाद बड़ा हादसा हो गया। धमाके के तुरंत बाद एक इमारत भरभराकर गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। राहत और बचाव दल ने अब तक तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि एक व्यक्ति के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। मौके पर बचाव अभियान लगातार जारी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

West Bengal News: टीएमसी में हो सकता है दो फाड़, 50 विधायक छोड़ सकते हैं ममता बनर्जी का साथ

West Bengal News:पश्चिम बंगाल विधानसभा में करारी हार के बाद टीएमसी में कलह बढ़ गई है। बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पर नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, टीएमसी के एक बड़े वर्ग अब ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष में समर्थन देने की तैयारी में हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast