Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: सीएम सैनी लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला लाभ

HARYANA NEWS: सीएम सैनी लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला लाभ

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत 9 लाख 76 हजार लाभार्थी बहनों के खाते में 205 करोड रुपए जारी हुआ। 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 1146 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली।

सीएम सैनी ने कहा कि अनुसूचित जाति बीसी और एससी समाज के बच्चों की छात्रवृत्ति को केंद्र के राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के साथ जोड़ा है। 64 हजार 923 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 100 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया। दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215 करोड 29 लाख रुपए की राशि खाते में भेजी गई।

फसल पर हुए नुकसान पर बोले सीएम

सीएम सैनी ने कहा कि 11 लाख 23 हजार बहनों के खाते में गैस सिलेंडर की सब्सिडी के 38 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि भेजी गई। खरीफ 2025 फसल नुकसान के 370 करोड 52 लाख रुपए की मुआवज़ा राशि की वितरित हुआ। यह राशि 150,583 किसानों के खातों में डाली गई। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल खराबे का 9 हजार 888 करोड रुपए के बीमा क्लेम दिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम सैनी ने कहा कि भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी के 5296 किसानों को 38 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि वितरित की। आज जारी की गई राशि को मिलाकर 196 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। चालू रबी सीजन की MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजने के लिए एप की शुरुआत की। अब किसानों को अपना J-Form लेने के लिए आढ़तियों के पास भी नहीं जाना होगा।

फसल खरीद पर बोले सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की। इस सिस्टम से समय की बचत के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। अब तक 82 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसानों को अब तक 16 हजार 481 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी के जींद दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में, CM नायब सैनी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा की।

Uttarakhand News: हरेला पर्व पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सीआईएमएस कैंपस, कुंआवाला में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित डम्पर गहरी खाई में गिरा, दो की गई जान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक डम्पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन केन्द्र ने SDRF, NDRF, पुलिस और 108 एम्बुलेंस को मौके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर बाहर निकाला गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast