Search KhabarFast

Press ESC to close

लव-मैरिज की चुकानी पड़ी कीमत...फरीदाबाद में 3 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेला पिता गिरफ्तार

लव-मैरिज की चुकानी पड़ी कीमत...फरीदाबाद में 3 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेला पिता गिरफ्तार

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र के शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर में 21 जून को हुई 3 वर्षीय आदित्य की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मासूम की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके सौतेले पिता सुशांत ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

नाना ने कराई शिकायत दर्ज

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि इस मामले की शिकायत बच्चे के नाना श्रीराम ने दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके 3 वर्षीय नाती आदित्य की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम को सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान बच्चे की मां सुधा तिवारी और उसके पति सुशांत से लगातार सवाल-जवाब किए गए।

आदित्य को पसंद नहीं करता था सुशांत

जांच में सामने आया कि सुधा तिवारी के पहले पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने वाले सुशांत से हुई थी। दोनों की पहचान एक राइड के दौरान हुई थी, जिसके बाद बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच रिश्ता बन गया। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। सुधा के पहले पति से एक बेटा आदित्य था, जो अपनी नानी के घर रहता था। पुलिस जांच में पता चला कि सुशांत को यह बच्चा पसंद नहीं था। इसी कारण वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था और नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी अपने बेटे से मिलने जाए।

आरोपी पहुंचा था ससुराल

घटना से एक दिन पहले आरोपी सुशांत अपने ससुराल शिव दुर्गा विहार पहुंचा था। उस समय उसकी पत्नी पहले से ही मायके में मौजूद थी। 21 जून की सुबह जब 3 वर्षीय आदित्य कमरे में अकेला था, तभी आरोपी ने मौका देखकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान उसके बयान और परिस्थितियों में कई विरोधाभास सामने आए। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

पूछताछ में किया जुर्म कबूल

सख्ती से पूछताछ करने पर सुशांत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है और सभी साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह मामला पारिवारिक विवाद और सौतेले रिश्ते में उपजी नफरत का परिणाम है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। 

Also read: हरियाणा में नशे की लत ने पति को बनाया सौदागर, पत्नी का एक लाख में किया सौदा, मना करने पर बेरहमी से मारपीट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Project Hawk Eye' के साये में होगी अमरनाथ यात्रा, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कमांडो ने मिलकर तैयार किया मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड

Amarnath Yatra Project Hawk Eye: अमरनाथ यात्रा-2026 (Shri Amarnath Ji Yatra SANJY 2026) को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, अनंतनाग पुलिस ने 'प्रोजेक्ट हॉक आई' शुरू किया है।

यूपी बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नीरज सिंह और पूजा पाल बने उपाध्यक्ष, इन 46 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

UP NEWS: साल 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश के संगठन में कई बड़े बदलाव कगिया है। चुनाव से पहले पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव के तहत पार्टी की राज्य इकाई में शामिल सदस्यों की सूची की घोषणा की।

Uttarakhand News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं

Uttarakhand News: गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी आवासीय परियोजना को अंतिम रूप दे रही हैं, जो हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की सतत निगरानी में विकसित यह परियोजना राज्य में गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (उधमसिंह नगर) द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास अब तक पक्का मकान नहीं है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद हजारों लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast