Haryana News: पति-पत्नी का रिश्ता सात सात फेरों के बाद प्रेम और विश्वास का अटूट रिश्ता होता है लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी का अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए एक लाख में सौदा कर दिया जब पत्नी ने ऐसा करने से इनकार किया तो शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की जिसके चलते उसे पड़ोसी के घर में अपने बच्चों के साथ रात गुजारनी पड़ी इसके बाद वह खेड़ी पुल थाना पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की जिसके चलते अब महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
महिला का पति ने अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए इसका एक लाख में सौदा कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, इसके पति इससे बार-बार रुपए की डिमांड करता है। कई बार यह रुपए दे भी चुकी है लेकिन जब इसने इस बार रुपए देने से मना किया तो इसके पति ने कहा कि दो-तीन दिन के लिए तो एक जगह चली जा वह उसके बदले ₹100000 दे देगा। इसके बाद उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक, उसकी शादी को 18 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसका पति राकेश दिन में ऑटो चलाता है और रात को नशा करता है। इसी नशे की लत के चलते इसके पति ने न केवल अपना घर बेच दिया बल्कि इसके गहने तक बेच डालें। महिला ने बताया कि बीती रात पति राकेश नशे की हालत में किसी से झगड़ा कर घर पहुंचा था और उनके साथ मारपीट करने लगा जिसके बाद पीड़िता खेड़ीपुल थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने घरेलू और आपसी मामला की बात कर पीड़िता की सुनवाई नहीं की। जिसके बाद वह घर लौट आई, लेकिन अपने पड़ोसी के घर पर अपने बच्चों के साथ रात बिताई। जब सुबह घर पहुंची तो फिर पति राकेश ने इसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
पीड़ित के मुताबिक, वह एक बार नहीं दो बार थाने में जाकर अपनी शिकायत दे चुकी है। लेकिन पुलिस उसकी शिकायत लेती ही नहीं अब पुलिस से न्याय नहीं मिला। तो वह अपने बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली आई और सेक्टर 12 लघु सचिवालय भटकती हुई पहुंच गई। लेकिन उसे यहां भी नहीं पता कि किस अधिकारी से मिलना है। बता दें कि महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली है आरोपी पति भी बुलंदशहर का ही है जो पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद में ही अपने बच्चों के साथ रहता है।
फिलहाल यह मामला महिला सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के सेवा सुरक्षा और सहयोग के नारे पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। पीड़िता को न्याय मिलेगा या नहीं, यह आने वाली कार्रवाई पर निर्भर करेगा।