
चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देवी जी के 555वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के किसानों को तोहफा दिया। उन्होंने 2 लाख 62 हज़ार किसानों के बैंक खातों में 300 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी की। साथ ही उन्होंने कहा कि बाकि बची हुई तीसरी किस्त भी जल्द जारी होगी।
मुख्यमंत्री ने किसानों को व्हाट्सएप के माध्यम से 40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण का भी शुभारंभ किया। किसानों को मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध सभी संबंधित सूचनाएं होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का शुभारंभ किया। योजना के तहत एन्हांसमेंट से संबंधित मुद्दों का समाधान होगा। 15 नवंबर से अगले 6 माह तक लागू योजना रहेगी। लगभग 7,000 से अधिक प्लॉट धारकों को लगभग 550 करोड़ रुपये बड़ी राहत की मिलेगी।

Leave a comment