
HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। 17प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान ही सीएम नायब सैनी ने किसानों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान भाईयों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। सीएम ने आढ़तियों के पिछले वर्ष की गेहूं कटौती के 12करोड़ रुपये की राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए।
सीएम ने किसानों से की बात
इस दौरान फोन पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान खरीद के दौरान कट लगाने की जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को कट लगने की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मंडियों में किसानों की उपज खरीद के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है, तारकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
किसान हमारा अन्नदाता है- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, इसलिए कृषि और किसान का कल्याण हमारी नीतियों के केन्द्र में हैं। राज्य सरकार किसान को फसल की बिजाइ से लेकर उसे बाजार में बेचने तक हर कदम पर मदद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल खरीद का पैसा भी किसानों को सीधे उनके खातों में भुगमान किया जा रहा हैराज्य सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
Leave a comment