Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम सैनी बोले- संकल्प पत्र हमारे लियर भगवान का स्वरूप है

HARYANA NEWS: निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम सैनी बोले- संकल्प पत्र हमारे लियर भगवान का स्वरूप है

HARYANA NEWS: हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र में विकास, महिला सुरक्षा पर काफी ज्यादा फोकस किया है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद थे। बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करने के बाद सीएम सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

सीएम सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र हमारे लियर भगवान का स्वरूप है। इसको पूरा करना हमारा दायित्व है। 2024 में जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमें 217 संकल्प थे। सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल हुआ है। संकल्प पत्र के एक एक वायदे को पूरा करने के लिए हम काम कर रहे है। आज के संकल्प पत्र में हमने 20 संकल्प लिए है। मैंने सुझाव दिया कि एक संकल्प और जोड़ा जाए हरित सिटी का शहरों में पौधारोपण का काम हमारी सरकार करेगी। हम शहरों के लिए 21 के 21 संकल्प पूरे करेंगे। यह संकल्प हर वर्ग के लिए है। सीएम सैनी ने कहा कि महिलाओं के लिए भी इस संकल्प पत्र में बड़े ऐलान किए गए है।  

Also read: कुंडली से यमुना एक्सप्रेसवे तक आसान सफर, जल्द शुरू होगा नया इंटरचेंज

सीएम सैनी ने कहा कि आज भारी संख्या में वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दल छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया है उन सबका पार्टी में स्वागत करता हूं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद लगातार लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। क्योंकि भाजपा जो कहती हैं वो करती है।  जो संकल्प पत्र में कहा है वो तो किया ही है। साथ में जो संकल्प पत्र में नहीं कहा था वो‌ भी काम किए हैं। हम निरन्तर काम कर रहे है कई ऐसी बाते है जो हमने संकल्प पत्र में नही कही थी। हमने बजट भाषण में कहा था एक भी व्यक्ति ऐसा न हो जिसके सर पर छत ना हो उस पर हम लगातार कर रहे है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सीएम आवास योजना शहरी के माध्यम से प्लाट्स देंने का काम कर रहे है। हम प्लाट के साथ-साथ मकान बना कर देने का काम कर रहे है।  हरियाणा के ग्रामीण और शहरी आँचल में 160000 मकान बना कर देने का काम हमारी सरकार ने किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में लैंड पूलिंग नीति में बड़ा बदलाव, किसानों को मिलेगा विकसित जमीन में 50% हिस्सा

हरियाणा सरकार ने औद्योगिक विकास को तेज करने के लिए लैंड पूलिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। इस नई नीति का मकसद किसानों, उद्योगों और सरकार तीनों को फायदा पहुंचाना है।

जेवर एयरपोर्ट से बदलेगी फरीदाबाद की तस्वीर, रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट बनने की तैयारी

दिल्ली के पास होने के बावजूद अब तक विकास की दौड़ में पीछे रहे फरीदाबाद में अब बड़ा बदलाव आने वाला है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नई कनेक्टिविटी परियोजनाओं के चलते ये शहर तेजी से रियल एस्टेट का नया केंद्र बनता जा रहा है।

लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी, प्रेमिका की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म; जान से मारने की भी दी धमकी

हरियाणा के पानीपत से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पीड़िता की मां के साथ लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast