Search KhabarFast

Press ESC to close

शिव भक्त शुरू कर दें कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी, रजिस्ट्रेशन ओपन; जानें पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

शिव भक्त शुरू कर दें कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी, रजिस्ट्रेशन ओपन; जानें पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

 Kailash Mansarovar Yatra 2026: अगर आप शिव भक्त है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, विदेश मंत्रालय (MEA) ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह पवित्र यात्रा जून से शुरु होकर अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए दो मार्ग के हैं। पहला उत्तराखंड का लिपुलेख दर्रा और दूसरा सिक्किम का नाथू ला दर्रा रूट। इस यात्रा के लिए कुल 20 बैच होंगे और प्रत्येक बैच में 50 यात्री ही शामिल हो सकेंगे। बता दें, कैलाश मानसरोवर यात्रा भगवान शिव का निवास स्थान मानी जाती है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का कार्यक्रम

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा चीन सरकार के समन्वय से आयोजित की जा रही है। इसी के साथ इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 19 मई 2026 तक है।

MEA ने आगे बताया कि इस साल 50 यात्रियों के 10 जत्थे उत्तराखंड से होकर लिपुलेख दर्रे पहुंचेंगे, जबकि 50 यात्रियों के 10 अन्य जत्थे सिक्किम से होकर नाथू ला दर्रे पहुंचेंगे। इसके अलावा यात्रा से जुड़ी हर जानकारी कैलाश मानसरोवर यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट kmy.gov.in पर मिल जाएगी।

Also read: उत्तम नगर हिंसा मामले में MCD की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर का अवैध हिस्सा ढहाया

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए शर्तें

1. भारतीय नागरिक होना चाहिए।

2. वैध भारतीय पासपोर्ट, जिसकी वैधता कम से कम 1 सितंबर 2026 तक हो।

3. इस यात्रा के लिए आयु सीमा 18 से 70 वर्ष तक है।

4. सबसे जरूरी मेडिकल फिटनेस है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्ट्रेशन

1. सबसे पहले कैलाश मानसरोवर यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट https://kmy.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद 'Applying for Yatra' या रजिस्ट्रेशन सेक्शन में लॉगिन/रजिस्टर करें।

3. फिर अपना व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर, पता और दस्तावेज के साथ फॉर्म भरें।

4. इसके बाद अपना पासपोर्ट सबमिट करें और उत्तराखंड और सिक्किम दोनों  रूट्स में से किसी को चुनें।

5. आखिर में अपनी डिटेल्स चेक कर फॉर्म सबमिट करें।

6. फॉर्म सबमिट होने के बाद पर SMS और ईमेल पर कन्फर्मेशन आएगा, जिसका प्रिंटआउट याद से रखें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गाजियाबाद हाउसिंग सोसाइटी घोटाला...ED की दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी, करोड़ों की धोखाधड़ी की जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान एक रियल एस्टेट डेवलपर और सहकारी समिति के अधिकारियों से जुड़े एक कथित हाउसिंग सोसाइटी धोखाधड़ी मामले की जांच के अंतर्गत चलाया गया है।

Digital Arrest Scams के खिलाफ CBI का 'ऑपरेशन चक्र-VI', दिल्ली-हरियाणा समेत 16 राज्यों में छापेमारी

CBI Digital Arrest Scams: डिजिटल अरेस्ट स्कैम को बढ़ावा देने वाले साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) 'ऑपरेशन चक्र-VI' चला रही है। इसके तहत 60 स्पेशल टीमें बनाईं।

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जून के आखिरी दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast