Search KhabarFast

Press ESC to close

लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी, प्रेमिका की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म; जान से मारने की भी दी धमकी

लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी, प्रेमिका की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म; जान से मारने की भी दी धमकी

Panipat Crime News: हरियाणा के पानीपत से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां मां के लिव-इन पार्टनर ने उसकी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध के बाद आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी, उसने बच्ची से कहा अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वह उसे और उसकी मां को जान से मार देगा। लेकिन इस घटना के बाद जब बेटी ने अपनी मां को सच बताया तो उन्होंने तुरंत थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, यह मामला मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली एक महिला ने इस घटना की जानकारी को दी। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे है - दो बेटी और एक बेटा। लेकिन पति से अलगाव के बाद वह पिछले सात साल से जींद के जुलाना गांव निवासी श्रीभगवान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

Also read: हरियाणा में लैंड पूलिंग नीति में बड़ा बदलाव, किसानों को मिलेगा विकसित जमीन में 50% हिस्सा

उसने आगे बताया कि 29 अप्रैल बुधवार की रात पूरा परिवार एक कमरे में सो रहा था। लेकिन वह जब सुबह उठी तो उसने अपनी बड़ी बेटी को रोता देखा। कारण पूछने पर उसने डरते-डरते बीती रात के बारे में सब बताया। बच्ची ने बताया कि रात को जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक श्रीभगवान उसके पास आया और मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसकी मां को मार देगा।

आरोपी की गिरफ्तारी

यह सब सुनते ही बच्ची की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद वह सीधा थाना मॉडल टाउन पहुंची और श्रीभगवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तो वहीं, पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज; BJP की तरफ से 7 नामों की चर्चा; नए चेहरों को भी मौका

Bihar Cabinet Extension:बिहार में सम्राट चौधरी को नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को अमलीजामा देने की तैयारी शुरू हो गई है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

Haryana News: पारिवारिक त्रासदी ने तोड़ा परिवार...पति ने पत्नी और चार बच्चों को दिया जहर, फिर खुद की काटी कलाई

गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।

सुपवा के दीक्षांत समारोह व‘अभिव्यंजना’का पोस्टर लॉन्च, 3 मई को शुरू होगी कला प्रदर्शनी

Convocation Ceremony: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के द्वितीय दीक्षांत समारोह व 11वीं कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ का शुक्रवार को पोस्टर लॉन्च किया गया। यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलगुरु डॉ अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने पोस्टर लॉन्च किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast