Haryana News: ‘…मेरी जान लेने की कोशिश की गई’ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया बड़ा खुलासा

Haryana News: ‘…मेरी जान लेने की कोशिश की गई’ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया बड़ा खुलासा

Haryana News:कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि हरियाणा चुनाव के दौरान प्रशासन ने उन्हें हरवाने की कोशिश और उनकी जान लेने की साजिश रची गई थी। अनिल विज ने यह खुलासा एक कार्यक्रम के दौरान किया।

कार्यक्रम के दौरान अनिल विज ने चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि, 'प्रशासन ने सारा जोर लगाया कि अनिल विज हार जाएं। प्रशासन मुझे हराना चाहता था। प्रशासन ने यह किसके कहने पर किया वो जांच का विषय है।  उन्होंने कहा, 'मैं कोई सीधा आरोप नहीं लगा रहा। कोशिश की गई कि खून खराबा हो जाए। अनिल विज की जान चली जाए ताकि चुनाव बर्बाद हो जाए।

अनिल विज ने सीएम पद ठोका था दावा

अनिल विज ने चुनाव के समय सीएम पद पर भी दावा ठोका था। उन्होंने कहा था कि सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी और मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। मैं पार्टी में सभी से सीनियर हूं।

कांग्रेस उम्मीदवार ने दी थी कड़ी टक्कर

हरियाणा चुनाव में इस बार अनिल विज की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। कांग्रेस के परविंदर सिंह परी ने उन्हें काटे की टक्कर दी। अनिल विज ने इस बार महज 7277 वोटों से जीत दर्ज की थी। परविंदर सिंह परी कुमारी शैलजा के करीबी हैं।

Leave a comment