Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana : हरियाणा सरकार का बड़ा एलान, 10649 गरीब परिवारों को जल्द मिलेंगे प्लॉट व फ्लैट

Haryana : हरियाणा सरकार का बड़ा एलान, 10649 गरीब परिवारों को जल्द मिलेंगे प्लॉट व फ्लैट

Haryana : हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में 10,649 ज़रूरतमंद परिवारों को जल्द ही प्लॉट और फ्लैट मिलेंगे। गुरुवार को 'सभी के लिए आवास' विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान CM नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिया कि इन प्लॉटों और फ्लैटों का आवंटन पात्र परिवारों को जल्द से जल्द किया जाए। अब तक, 5 अलग-अलग योजनाओं के तहत, पूरे राज्य में 231,215 परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए ₹2,375 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।

CM सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति या परिवार को योजना का लाभ दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक प्रदेशवासी को रहने के लिए छत देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है।

Also read: Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, देखें मौसम की पूरी जानकारी

सभी के लिए आवास विभाग शेष बचे सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध करवाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे।

तैयार की जा रही है कार्ययोजना

विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 तथा लाइसेंसी कालोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) आवासों के वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि विभाग द्वारा आगामी समय में बचे हुए पात्र परिवारों को आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

CM ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर पात्र परिवार को सरकारी मदद से छत मुहैया करवाई जाए, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि योजना का दुरुपयोग न हो।

इन पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक की जाए ताकि तसदीक हो सके कि लाभ लेने वाले परिवार वास्तव में योजना के लिए पात्र थे या नहीं। यदि यह साबित होता है कि अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया गया है तो संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घुमंतू जाति के ऐसे गरीब परिवारों के लिए पंजीकरण शुल्क में रियायत देने के भी निर्देश दिए जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी, जींद से जयपुर अजमेर की दोबारा शुरु हुई बस, देखें टाइम टेबल और किराया

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी, जींद से जयपुर अजमेर की दोबारा शुरु हुई बस, देखें टाइम टेबल और किराया #जीन्द से #जयपुर, #अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

नोएडा Sec-74 के IVY काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, 12वें फ्लोर से उठीं लपटें कई फ्लैटों तक फैली

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित Ivy County सोसाइटी में भीषण आग लगने से एक फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि उसका काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई, जबकि दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast