Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Accident: भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Haryana Accident: भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Bhiwani Accident: हरियाणा के भिवानी में गांव जीतवानवास-गांव लेघा बीच वीरवार दोपहर को तेज गति से आ रहे हैं 18चक ट्रक ने बाइक पर जा रहे हैं मामा-भांजा को कुचल डाला। मामा-भांजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कैरू पुलिस चौकी तोशाम थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस द्वारा दोनों किसानों को अब शाम को भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस द्वारा इस मामले में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

भिवानी के गांव हेतमपुरा निवासी बलविंद्र ने बताया कि गांव हेतमपुरा निवासी 40वर्षीय बलजीत की तीन बहनों लीलो, काली व गीता बहल ब्याही हुई है। उसकी एक लड़की मोनू की भी शादी बहल में ही की हुई है। आज बलजीत अपने सगेभांजे 26वर्षीय गांव लोटिया झुंझुनू राजस्थान निवासी संदीप के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी तीनों बहनों व लड़की का मकर संक्रांति का सीधा (शगुन) देने के लिए बहल जा रहा था। गांव जीतवानवास व लेघा के पास पहुंचे तो शिमली मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे 18चक्का ट्रक ने पीछे से गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी। दोनों मामा भांजा को ट्रक बुरी तरह से कुचलता हुआ निकल गया। हादसे को देखकर आसपास के लोग दौड़ कर आए तो ट्रक चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों मामा भांजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज रविन्द्र व तोशाम थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर शाम को भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां पर पुलिस ने मृतक संदीप के पिता रामफल की बयान पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है।

परिजनों ने पुलिस से की अपील

मृतकों के परिजन बलविंद्र ने बताया कि बलजीत के तीन बच्चे हैं दो लड़की व एक लड़का। जबकि संदीप के दो बच्चे हैं। दोनों ही खेती-बाड़ी का काम करते थे और पूरा परिवार उनपर आश्रित था। परिवार के लोगों ने ट्रक चालक पर करवाई करने की अपील की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast