Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: भिवानी में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

HARYANA NEWS: भिवानी में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र में लोहारी जाटू-सुई रोड स्थित एक कुएं से युवक की डेड बॉडी मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने दो लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि रिश्ता करवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।

गांव बलियाली निवासी विमला पत्नी स्वर्गीय रमेश ने थाना बवानीखेड़ा में दी शिकायत में बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा राजवीर 6 मई 2026 को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार लगातार उसकी तलाश करता रहा। महिला के अनुसार, राजवीर का संपर्क बवानीखेड़ा के पुर रोड निवासी एक महिला और हिसार जिले के राणा निवासी युवक से था। दोनों ने राजवीर का रिश्ता करवाने का झांसा देकर उससे करीब 2 लाख रुपये लिए थे। परिवार ने यह रकम जुटाने के लिए अपना मकान तक गिरवी रख दिया था।

पैसे लेने के बावजूद रिश्ता नहीं करवाया गया- परिजन

परिजनों का आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद रिश्ता नहीं करवाया गया। जब राजवीर का मोबाइल बंद आने लगा तो परिवार ने संबंधित महिला से संपर्क किया। आरोप है कि महिला ने उन्हें बताया कि राजवीर 11 मई को घर लौट आएगा। इसी बीच लोहारी जाटू-सुई रोड पर स्थित एक कुएं से अज्ञात युवक की डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी मोर्चरी में रखवाया। बाद में खेत के पास से मिली आईडी के आधार पर मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई।

Also read: Haryana News: भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करेगा हरियाणा, युवाओं के लिए शुरु किया ‘इंडिया स्पेस लैब’प्रोग्राम

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिजन कुलदीप ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंका ताकि उसकी पहचान न हो सके। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की हत्या के बाद खुद की खुदकुशी

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में ननद-भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि नवविवाहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास हुआ। परिवार ने बस चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NEET 2026: पेपर लीक कांड के बाद NEET परीक्षा कैंसिल, NTA का बड़ा फैसला; CBI करेगी मामले की जांच

NEET 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। इसके अलावा मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast