Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करेगा हरियाणा, युवाओं के लिए शुरु किया ‘इंडिया स्पेस लैब’प्रोग्राम

Haryana News: भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करेगा हरियाणा, युवाओं के लिए शुरु किया ‘इंडिया स्पेस लैब’प्रोग्राम

Haryana Space Lab Program: रियाणा सरकार ने अंतरिक्ष विज्ञान औऱ उभरती तकनीकों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक पहल शुरू की है। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों और उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक निर्देश जारी किया हैं। जिसके तहत विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और शिक्षकों का पंजीकरण ‘इंडिया स्पेस लैब: समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम-2026’ में तुरंत सुनिश्चित किया जाए। इस प्रोग्राम के जरिए युवा वर्ग को स्पेस टेक्नोलॉजी से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।

ऑनलाइन होगा पूरा कार्यक्रम

बता दें, यह कार्यक्रम पूरी तरह ऑनलाइन होगा। जिसमें जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा लाइव सेशन लिए जाएंगे। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को विभिन्न अंतरिक्ष परियोजनाओं, तकनीकी प्रयोगों और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग की जानकारी के साथ एडवांस ड्रोन टेक्नोलॉजी, कैनसैट एवं क्यूबसैट (स्टूडेंट सैटेलाइट), रॉकेट्री ट्रेनिंग, रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस और डिजास्टर मैनेजमेंट पर ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 

Also read: अनोखी जोड़ी के अनोखे फेरे, कैथल में प्रियंका-विक्रम की शादी बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी

हरियाणा सरकार का मानना है कि अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। ये क्षेत्र युवाओं को नए रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा राज्य और देश की स्पेस इकोसिस्टम में भी योगदान बढ़ेगा। इंडिया स्पेस लैब, नई दिल्ली द्वारा संचालित यह कार्यक्रम छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की मूलभूत और उन्नत तकनीकों से परिचित कराएगा।

दो चरणों में आयोजित होगा कार्यक्रम

इंडिया स्पेस लैब: समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम-2026दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले बैच के लिए 1270 सीटें उपलब्ध हैं। जबकि दूसरे बैच के लिए 1045 सीटें उपलब्ध हैं। पंजीकरण शुल्क 950 रुपये निर्धारित किया गया है। इस दौरान अलग से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा किसी प्रकार का स्टाइपेंड भी नहीं दिया जाएगा। हालांकि, कार्यक्रम के समापन होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: भिवानी में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र में लोहारी जाटू-सुई रोड स्थित एक कुएं से युवक की डेड बॉडी मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने दो लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि रिश्ता करवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की हत्या के बाद खुद की खुदकुशी

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

HBSE Result 2026 हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द हो सकता है ऐलान

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) के रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही बड़ा अपडेट आने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast