Search KhabarFast

Press ESC to close

HBSE Result 2026 हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द हो सकता है ऐलान

HBSE Result 2026 हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द हो सकता है ऐलान

Haryana 10th-12th Board Result 2026: हरियाणा में कक्षा 10वीं औऱ 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, कक्षा 10वीं औऱ 12वीं के रिजल्ट की तारीख सामने आ चुकी है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) के ताजा अपडेट के अनुसार, क्लास 12वीं का रिजल्ट 14 मई 2026 को जारी किया जा सकता है। जबकि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 16-17 मई 2026 को आने की संभावना है। बता दें, इस साल 5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट 2026 हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। 

Also read: Haryana News: भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करेगा हरियाणा, युवाओं के लिए शुरु किया ‘इंडिया स्पेस लैब’प्रोग्राम

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

1. आधिकारिक वेबसाइट: रिजल्ट चेक करने के लिए सभी छात्र bseh.org.in पर नियमित रूप से विजिट करें। रिजल्ट रिलीज होते ही यहां लिंक एक्टिव हो जाएगा।

वेबसाइट फॉर्मेट: साइट पर जाकर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर शो होगी, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

2. अन्य विकल्प: इसके अलावा DigiLocker ऐप या SMS सेवा के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

SMS फॉर्मेट: RESULTHB12 या RESULTHB10 <रोल नंबर> और 56263 पर भेजें।

बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाअगी। इसलिए अफवाहों से बचें। इसके अलावा अगर कोई छात्र रिजल्ट के बाद रीचेकिंग या रीइवैल्यूएशन की मांग करता है, तो इसके लिए वेबसाइट पर अलग से नोटिफिकेशन जारी होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की हत्या के बाद खुद की खुदकुशी

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में ननद-भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि नवविवाहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास हुआ। परिवार ने बस चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NEET 2026: पेपर लीक कांड के बाद NEET परीक्षा कैंसिल, NTA का बड़ा फैसला; CBI करेगी मामले की जांच

NEET 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। इसके अलावा मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast