Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET 2026: पेपर लीक कांड के बाद NEET परीक्षा कैंसिल, NTA का बड़ा फैसला; CBI करेगी मामले की जांच

NEET 2026: पेपर लीक कांड के बाद NEET परीक्षा कैंसिल,  NTA का बड़ा फैसला; CBI करेगी मामले की जांच

NEET UG Exam 2026 Cancelled: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। NEET परीक्षा 2026 रद्द कर दी गई है। बता दें, ये परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। लेकिन हाल में ही राजस्थान से पेपर लीक का मामला सामने आया है। जिसके बाद NTA ने NEET परीक्षा 2026 रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं, अब CBI इस मामले की जांच करेगी।

क्या है राजस्थान का पेपर लीक मामला?

बता दें, NEET की परीक्षा 03 मई को आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा के बाद राजस्थान से पेपर लीक का मामला सामने आया है। दरअसल, परीक्षा से पहले एक ‘गेस पेपर’ का सेट व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए रिलीज किया गया। इस सेट में 720 में से करीब 600 नंबर के ऐसे प्रश्न शामिल थे, जो एग्जाम के दिन पेपर में पूछे गए थे। इस मामले में  राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिसके बाद इस मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है।

 Also read: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी भयानक आग, जिंदा जलने से 5 लोगों की मौत

NTA ने परीक्षा रद्द की

NTA ने परीक्षा के दौरान अपनाई गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सारे प्रश्न पत्र GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों से पहुंचाए गए थे। इसके अलावा हर सेंटर पर AI कैमरे, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और 5G जैमर भी लगाए गए थे। बाबजूद इसके सभी चीजें नाकाम रही। इसलिए NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की हत्या के बाद खुद की खुदकुशी

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में ननद-भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि नवविवाहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास हुआ। परिवार ने बस चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast