Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: LPG और पेट्रोल की किल्लत पर हुड्डा का सवाल, लंबी कतारों को लेकर सरकार पर निशाना

HARYANA NEWS: LPG और पेट्रोल की किल्लत पर हुड्डा का सवाल, लंबी कतारों को लेकर सरकार पर निशाना

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर उनके घर जाकर शोक प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के बारे में कहा कि पूर्व सांसद जगबीर सिंह से पहली बार लोकसभा में मेरी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी जगबीर सिंह बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे, स्पष्ट व्यक्ति थे, ईमानदार व्यक्ति थे और समाज हित में भी उनको काम किए। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद जगदीश सिंह का जीवन संसद के रूप में वकील के रूप में और फौजी के रूप में भी उउन्होंन समाज में अच्छा काम किया।

राज्यसभा में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर अनुशासन समिति की बैठक के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अनुशासन कमेटी ने अपने रिपोर्ट दे दी है और कार्रवाई की जाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने खास लोगों को बचाने में लगे हैं विधायक रेणु वाला के सवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कई बार इंसान एक झूठ को छुपाने के लिए कई झूठ बोलता है।

Also read: HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने कृषि मंत्री से मांगा इस्तीफा, हरियाणा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

किसानों के नुकसान पर बोले हुड्डा 

हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बारिश को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अबकी बार फसलों में भारी नुकसान है उन्होंने कहा कि जब पंजाब सरकार फसलों में नुकसान को लेकर गिरदावरी करवा रही है तो हरियाणा सरकार खराब फसलों की गिरदावरी क्यों नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि बी मौसमी बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साधा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पर निशाना। भूपेंद्र सिंह भूटान ने कहा कि मैंने मंत्री कृषि मंत्री का बयान पढ़ा कि इस बारिश से किसानों के दो मन दाने बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्या कभी फसल पकाने के बाद उनका वजन बढ़ता है उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मदद करने की बजाय उनका मजाक उड़ा रही है। 

उनसे पूछना क्या वह कांग्रेस पार्टी में आ गए क्या- हुड्डा 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पार्टी में नहीं चलती चरखी दादरी से विधायक सुनील सांगवान के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा उनसे पूछना क्या वह कांग्रेस पार्टी में आ गए क्या। एलपीजी और पेट्रोल की शॉर्टेज को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार दावा कर रही है की एलपीजी और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। अगर युद्ध की स्थिति के बीच कोई कमी नहीं है तो इतनी लंबी लंबी लाइन है किस चीज को लेकर के लगी हुई।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट खुलते ही रोजगार के अवसर; तुरंत करें अप्लाई

Jewar Airport Jobs: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद अब एयरपोर्ट ऑपरेशंस की तैयारी तेज हो गई है। एयरपोर्ट के सुचारू रूप से चालू होने से पहले ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो, हाउसकीपिंग और अन्य सर्विसेज के लिए हजारों पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है।

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने कृषि मंत्री से मांगा इस्तीफा, हरियाणा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरएम सदन में आयोजित इनसो के छात्र संवाद कार्यक्रम में जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पहुंचे। कार्यक्रम में छात्र हितों को लेकर विचार विमर्श किया गया। दिग्विजय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और कृषि मंत्री पर जमकर निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast