Search KhabarFast

Press ESC to close

इस शहर में शुरू होगा POD टैक्सी सिस्टम, BKC में भविष्य की ट्रांसपोर्ट सुविधा की पहली कदम

इस शहर में शुरू होगा POD टैक्सी सिस्टम, BKC में भविष्य की ट्रांसपोर्ट सुविधा की पहली कदम

Driverless Taxi: मुंबई ने एक आधुनिक और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। मंगलवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया गया। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद लोगों को तेज, आसान और अपनी सुविधा के हिसाब से सफर करने का विकल्प मिलेगा। पहले चरण में यह ऑटोमेटेड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (ARTS) 3.36 किलोमीटर के रूट पर चलेगा, जो कुर्ला से बांद्रा ईस्ट तक होगा।

इस रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें बांद्रा ईस्ट, कलानगर, MMRDA ओल्ड बिल्डिंग, एक्साइज डिपार्टमेंट, भारत डायमंड बॉर्स गेट 11, MMRDA पे एंड पार्क, एलबीएस मार्ग और कुर्ला शामिल हैं। इस रूट को खासतौर पर BKC के व्यस्त इलाकों को जोड़ने और ट्रैफिक कम करने के लिए तैयार किया गया है।

प्रोजेक्ट को बढ़ाने पर होगा काम 

आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट को और बढ़ाया जाएगा। साल 2031 तक इसे 8.85 किलोमीटर तक बढ़ाकर 22 स्टेशनों तक ले जाने की योजना है। नए प्लान के तहत BKC के अंदर सर्कुलर रूट भी बनाए जाएंगे, जिससे यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से रूट चुन सकेंगे और पॉड सिर्फ चुने गए स्टेशनों पर ही रुकेगा, जिससे समय की बचत होगी।

क्या है सिस्टम की खास बात? 

इस सिस्टम की खास बात ये है कि सभी स्टेशन एयर-कंडीशंड होंगे और हर 200 मीटर पर बनाए जाएंगे। हर पॉड में 6 लोग बैठ सकेंगे और यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। हर 15 सेकंड में एक पॉड उपलब्ध होगा, जिससे लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक, साल 2031 तक रोजाना करीब 1.09 लाख लोग इस सुविधा का इस्तेमाल करेंगे। किराया 2022 के हिसाब से 21 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है, लेकिन लॉन्च के समय इसमें बदलाव हो सकता है।

मेट्रो से जुड़ेगा ये सिस्टम 

ये प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत साई ग्रीन मोबिलिटी द्वारा बनाया जा रहा है। साथ ही इसमें सरकार की सीधी सब्सिडी नहीं होगी, बल्कि कंपनी हर साल MMRDA को 1 करोड़ रुपये और 21% रेवेन्यू देगी। इसके अलावा, ये सिस्टम मेट्रो लाइन 3 और मेट्रो 2B से जुड़ा होगा, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिलेगी।

Also read: एयर इंडिया ने बढ़ाया ईंधन सरचार्ज, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर असर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast